Salman Khan Birthday: 'दबंग' से जुड़े इन 10 बड़े विवादों ने मचा दी थी खलबली, मारपीट से लेकर कोर्ट कचहरी तक पहुंचा मामला

By ज्ञानेश चौहान | Published: December 27, 2019 03:10 PM2019-12-27T15:10:49+5:302019-12-27T15:10:49+5:30

Salman Khan Birthday: सलमान खान ने अपनी जिंदगी में काफी विवादों का सामना किया है, लेकिन इन सबके बावजूद भी उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई। इस आर्टिकल में आप जानेंगे सलमान खान की जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे विवादों के बारे में जिनकी वजह से वे काफी चर्चा में रहे।

Biggest Controversies of Salman Khan, These 10 big disputes related to Salman Khan created a stir | Salman Khan Birthday: 'दबंग' से जुड़े इन 10 बड़े विवादों ने मचा दी थी खलबली, मारपीट से लेकर कोर्ट कचहरी तक पहुंचा मामला

सलमान खान से जुड़े इन 10 बड़े विवादों ने मचा दी थी खलबली, मारपीट से लेकर कोर्ट-कचहरी तक पहुंचा मामला

Highlightsमुंबई के ताज होटल में 26 नबंर 2008 को हुए आतंकी हमले पर सलमान खान ने 2010 में एक बयान दिया था, जिसकी वजह से वे काफी ट्रोल हुए थे। फिल्म 'ट्यूबलाइट' की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान खान ने कश्मीर में बढ़े हुए उग्रवाद के संबंध एक टिप्पणी की थी।

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान आज अपना 54वां बर्थ डे मना रहे हैं। भारतीय सिनेमा में काफी लंबा सफर तय करने वाले सलमान खान ने अपनी जिंदगी में काफी विवादों का सामना किया है। लेकिन इन सबके बावजूद भी उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई। आज हम सलमान खान की जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे विवादों के बारे में आपको बताएंगे जिनकी वजह से सलमान खान काफी चर्चा में रहे।

1. कांकाणी काला हिरण शिकार मामला
जोधपुर कोर्ट ने सलमान खान को काले हिरण के शिकार मामले में दोषी ठहराया था। कोर्ट का कहना है कि सलमान खान ने 2 अक्टूबर 1998 को दो काले हिरण का शिकार किया था। इस मामले में सलमान खान के अलावा तब्बू, सोनाली बेंद्रे, नीलम और सैफ अली खान के नाम भी सामने आए थे। लेकिन बाकी लोगों को कोर्ट ने बरी कर दिया था और सिर्फ सलमान खान को ही काले हिरण के शिकार के लिए दोषी ठहराया था।

2. 26/11 मामले पर विवादित बयान से विवाद
मुंबई के ताज होटल में 26 नबंर 2008 को हुए आतंकी हमले पर सलमान खान ने 2010 में एक बयान दिया था, जिसकी वजह से वे काफी ट्रोल हुए थे। उन्होंने इस हमले के बारे में कहा था कि इसे तूल इसलिए दिया था क्योंकि इसमें कुलीन वर्ग को निशाना बनाया गया था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा थी कि इस हमले में पाकिस्तानी सरकार का कोई हाथ नहीं है। सलमान खान के इस इंटरव्यू ने सियासी दलों से लेकर आम जनता तक के जहन में खलबली मचा दी थी। सलमान खान के इस बयान की जबरदस्त आलोचना हुई थी। बाद में सलमान खान ने माफी भी मांगी थी।

3. युद्ध-विरोधी टिप्पणी पर विवाद
फिल्म 'ट्यूबलाइट' की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान खान ने कश्मीर में बढ़े हुए उग्रवाद के संबंध एक टिप्पणी की थी। साथ ही उन्होंने तनाव भरे माहौल में पाकिस्तान के साथ वार्ता के पक्ष में बात करते हुए कहा था कि, "युद्ध का आदेश देने वालों को सबसे आगे भेजा जाना चाहिए और बताया जाएगा कि आप पहले लड़ें।" सलमान खान की इस टिप्पणी ने हंगामा खड़ा कर दिया था। शिवसेना ने सलमान खान की इस टिप्पणी का सबसे ज्यादा विरोध किया था।

4. जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने पर विवाद
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया-ए के एक अधिकारी ने सलमान खान पर सार्वजनिक मंच पर "भंगी" शब्द का प्रयोग करके अनुसूचित जाति समुदाय की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया था। उन्होंने सलमान खान के खिलाफ एक एफआईआर भी दर्ज की थी। सलमान ने कथित तौर पर एक रियलिटी शो में अपने एक प्रदर्शन के दौरान फिल्मों में नृत्य करने की अपनी शैली का जिक्र करते हुए 'भंगी' शब्द का इस्तेमाल किया था।

5. हिट एंड रन केस
सलमान खान पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने साल 2002 में शराब पीकर कार चलाने और बांद्रा में फुटपाथ पर रहने वाले व्यक्ति की मौत का आरोप लगा था। यह घटना 28 सितंबर 2002 की है। लेकिन उस समय वास्तव में कार कौन चला रहा था, इस बात का सच सामने नहीं आया है। 


6. रेप पर दिए बयान से विवाद
समलान खान ने जून 2016 में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी फिल्म 'सुल्तान' की कठिन ट्रेनिंग की तुलना एक बलात्कार पीड़िता महिला द्वारा महसूस किए जाने वाले दर्द से की थी। उनके इस बयान की आलोचना मीडिया सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने की थी।

7. घोड़ा फार्म अवैध शिकार मामला
सलमान खान ने 28 सितंबर, 1998 की रात जोधपुर के ओसियां ​​क्षेत्र में घोड़ा फार्म क्षेत्र के पास दो चिंकारा का कथित रूप से शिकार किया।

8. सलमान-विवेक ओबेरॉय मामला
विवेक ओबेरॉय जिस समय ऐश्वर्या राय को डेट कर रहे थे उस समय उन्होंने सलमान खान पर एक रात में 47 बार फोन करने और धमकाने का आरोप लगाया था। ये सारी बातें विवेक ओबेरॉय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही थीं। कई साल बाद विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान से माफी मांगी थी लेकिन सलमान खान ने उन्हें माफ नहीं किया।

9. मछुआरों को धमकी देने का आरोप
सलमान खान पर मछुआरों को धमकी देने का भी आरोप है। जिन लोगों ने सलमान खान पर आरोप लगाया था उनका कहना था कि सलमान खान और उनके बॉडी गार्ड ने उन्हें जबरदस्ती अपनी नौकाओं और मछली पकड़ने के जाल को एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट करने को कहा था। इस मामले में सितंबर 2011, मई 2011 और दिसंबर 2012 को बांद्रा पुलिस स्टेशन में तीन शिकायतें की गई थीं।

10. यूपी में प्रदर्शन पर विवाद
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सैफई महोत्सव में प्रदर्शन के लिए सलमान खान की आलोचना की थी। पुनर्वास न होने के कारण मुजफ्फरनगर में राहत शिविरों में बच्चों की मौत हो गई थी, इस वजह से यह प्रदर्शन किया गया था। सलमान खान को अन्य सितारों के साथ प्रदर्शन नहीं करने के लिए कहा गया था लेकिन सलमान ने पीछे हटने से इनकार कर दिया। इस वजह से काफी विवाद भी हुआ था।

Web Title: Biggest Controversies of Salman Khan, These 10 big disputes related to Salman Khan created a stir

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे