लाइव न्यूज़ :

बिग बॉस सीजन 12 में होगा ये बड़ा बदलाव, इस नए अंदाज में घरवालों की क्लास लगाएंगे सलमान

By विवेक कुमार | Updated: August 21, 2018 12:45 IST

मुंबई, 21 अगस्त: फेमस रिएलिटी टीवी शो 'बिग बॉस' सीजन 12 की शुरुआत 16 सितंबर ...

Open in App

मुंबई, 21 अगस्त: फेमस रिएलिटी टीवी शो 'बिग बॉस' सीजन 12 की शुरुआत 16 सितंबर को होने वाली है। अक्सर इस शो की शुरुआत अक्टूबर में होती है लेकिन इस बार इसे एक महीने पहले ही शुरू किया जा रहा है। खास बात यह है कि बिग बॉस शो को हर बार पहले से थोड़ा बेहतर और अलग बनाने की कोशिश की जाती है ताकि दर्शक इसे पसंद करें। 

बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान बिग बॉस सीजन 12 को होस्ट करने वाले हैं। खबरों की मानें तो सलमान इस बार घरवालों से टीवी के जरिए बात नहीं करेंगे। इस बार घर के सभी सदस्यों को क्लास रूम जैसी एक जगह पर बिठाया जाएगा। जहां एक ब्लैकबोर्डनुमा स्क्रीन होगी जिस पर सलमान नजर आएंगे। इस क्लासरूम में सलमान एक टीचर के अंदाज में नजर आएंगे और घर वालों से हफ्ते भर की खैर खबर लेंगे और उनकी क्लास भी लगाते हुए दिखेंगे।

 

कुछ दिनों पहले बिग बॉस शो के प्रोमो में इस बात का खुलासा कर दिया गया था। शो में इस बार कौन से कंटेस्टेंट शामिल होंगे इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।

माना जा रहा है कि इस बार शो में कपल्स की एंट्री होगी। जिसमें सिद्धार्थ सागर, सुरभि ज्योति, मिलिंद सोमन, अंकिता कोंवर और श्रष्टि रोडे का नाम है। कुल मिलाकर शो में 12 कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगे। जिसमें 6 सेलेब्स और 6 कॉमनर शो से जुड़ेंगे।

टॅग्स :सलमान खानबिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार