हो गया खुलासा जानिए कौन है बिग बॉस, जिसकी आवाज के इशारे पर घरवाले करते हैं सब काम

By विवेक कुमार | Published: September 5, 2018 04:12 PM2018-09-05T16:12:44+5:302018-09-05T16:12:44+5:30

अब तक बिग बॉस के दो प्रोमो रिलीज हो चुके हैं। जिसे फैन्स ने  काफी पसंद किया था। इस प्रोमो में सलमान खान क्लास लेते हुए नजर आए थे। वहीं इस क्लास में  सास-बहु, बहन-बहन और दोस्तों की नजर आई। 

Bigg Boss season 12: Atul Kapoor is the voice behind bigg boss | हो गया खुलासा जानिए कौन है बिग बॉस, जिसकी आवाज के इशारे पर घरवाले करते हैं सब काम

हो गया खुलासा जानिए कौन है बिग बॉस, जिसकी आवाज के इशारे पर घरवाले करते हैं सब काम

मुंबई, 5 सितम्बर: कंट्रोवर्सियल फेमस टीवी शो 'बिग बॉस' सीजन- 12 की शुरुआत 16 सितम्बर से होने वाली है।  4 सितम्बर को सलमान खान ने टीवी शो बिग बॉस को गोवा में लांच किया। इस बार बिग बॉस के घर में लड़ाई झगड़े के साथ रोमांस का तड़का भी लगने वाला है।  जिसका फैन्स बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं हर बार की तरह फैन्स के दिल में ये सवाल उठता है कि घरवालों को किसकी आवाज हुक्म देती है। किसकी आवाज के इशारे से घर वाले चलते हैं? ये आवाज किसकी है जो उनकी क्लास लगाती है? 

तो अब इंतजार हुआ ख़त्म इस बिग बॉस के घर में हुक्म चलाने वाले इस शख्स का नाम अतुल कपूर है। 50 वर्षीय अतुल मुंबई के रहने वाले हैं। एक एक्टर होने के साथ ही वह एक वॉइस ओवर आर्टिस्ट भी हैं। जिनकी आवाज से बिग बॉस का घर चलता है।

बता दें कि अतुल बिग बॉस के पहले सीजन से ही इस से जुड़े हैं। यहां तक कि बिग बॉस के घर में उनका एक कमरा भी है जहां से वह घर के कंटेस्टेंट पर नजर रखते हैं। वैसे अतुल बॉलीवुड में काफी फेमस हैं उन्हें कई बड़े स्टार्स जानते हैं। 

बिग बॉस के अलावा अतुल 'आयरन मैन', 'एवेंजर', 'कैप्टन अमेरिका' जैसी कई हॉलीवुड फिल्मों में सुपरहिरोज को अपनी आवाज दी है।     

अब तक बिग बॉस के दो प्रोमो रिलीज हो चुके हैं। जिसे फैन्स ने  काफी पसंद किया था। इस प्रोमो में सलमान खान क्लास लेते हुए नजर आए थे। वहीं इस क्लास में  सास-बहु, बहन-बहन और दोस्तों की नजर आई। 

खबरों के मुताबिक शो के मेकर्स इस बार घर में बोल्डनेस का तड़का भी लगाने वाले हैं। ऐसी भी खबर है कि इस बार शो में गे और लेस्बियन कपल की भी घर में एंट्री होगी।  इस बार शो में 21 कंटेस्टेंट होंगे। इनमें से 3 सेलेब जोड़ियां और 3 नॉर्मल जोड़ियां होंगी। इसके अलावा 9 जोड़ियां शो में आने के बाद बनाई जाएंगी। वहीं घर की पहली कंटेस्टेंट जोड़ी जोड़ी हैं कॉमेड‍ियन भारती और उनके पति हर्ष।  

Web Title: Bigg Boss season 12: Atul Kapoor is the voice behind bigg boss

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे