लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss Kannada 10 contestant Varthur Santhosh: बिग बॉस कन्नड़ का प्रतिभागी वरथूर संतोष अरेस्ट, पुलिस ने इस मामले में की कार्रवाई, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 23, 2023 19:21 IST

Bigg Boss Kannada 10 contestant Varthur Santhosh: बेंगलुरु (शहर) के उप वन संरक्षक एन रवींद्र कुमार के नेतृत्व में एक दल शो के शूटिंग स्थल पर गया और रविवार रात को संतोष को गिरफ्तार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्माण में लगे लोगों को सूचित किया गया।संतोष को स्टूडियो के बाहर लाने को कहा गया।न्यायिक हिरासत की मांग करेंगे, क्योंकि हमें मामले की जांच करनी है।

Bigg Boss Kannada 10 contestant Varthur Santhosh: कन्नड़ के एक टेलीविजन रियलिटी शो के एक प्रतिभागी को वन विभाग के अधिकारियों ने कथित रूप से बाघ के नाखून का बना ‘पेंडेंट’ पहनने के मामले में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि टेलीविजन पर प्रसारित हो रहे बिग बॉस कन्नड में वरथूर संतोष द्वारा इस तरह की ताबीज पहनने की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गयी। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु (शहर) के उप वन संरक्षक एन रवींद्र कुमार के नेतृत्व में एक दल शो के शूटिंग स्थल पर गया और रविवार रात को संतोष को गिरफ्तार कर लिया।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, शो के सेट पर पहुंचने के बाद इसके निर्माण में लगे लोगों को सूचित किया गया और संतोष को स्टूडियो के बाहर लाने को कहा गया। उन्होंने कहा कि सत्यापन के बाद इस बात की पुष्टि की गयी कि संतोष वास्तव में बाघ के नाखून का बना ‘पेंडेंट’ पहने हुए थे और उन्हें वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) कुमार पुष्कर ने कहा, ‘‘हमारी टीम ने बाघ के नाखून का सत्यापन किया, जो उन्होंने पहना हुआ था। बाघ का नाखून होने की पुष्टि के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया और पूछताछ जारी है। इस संबंध में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम काफी सख्त है। हम कुछ दिनों के लिए उनकी न्यायिक हिरासत की मांग करेंगे, क्योंकि हमें मामले की जांच करनी है।’’

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि संतोष ने पूछताछ के दौरान वन अधिकारियों से कहा कि वह करीब तीन साल पहले कर्नाटक सीमा से लगे तमिलनाडु के होसुर में एक स्थान से 20,000 रुपये में बाघ के नाखून से बना ‘पेंडेंट’ खरीदकर लाये थे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘उनके दावे का सत्यापन करना होगा और इस सिलसिले में उनसे और पूछताछ करनी होगी।’’ संतोष को एक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया था और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

टॅग्स :बिग बॉसबेंगलुरुकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास