लाइव न्यूज़ :

'बिग बॉस' फेम दीपक ठाकुर की चोट को लोगों ने बताया पब्लिसिटी स्टंट, सिंगर ने दिया जबरदस्त जवाब

By मेघना वर्मा | Updated: September 2, 2019 17:01 IST

दीपक ठाकुर की इस फटकार के बाद उन पर नेगेटिव कमेंट करने वालों को जवाब मिल गया है। वहीं दीपक के फैंस उनके इस ट्वीट की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें काफी सपोर्ट कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदीपक ठाकुर बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट रह चुके हैं।दीपक ठाकुर अभी एमटीवी के शो ऐस ऑफ स्पेस 2 में दिख रहे हैं।

बिग बॉस सीजन 12 में अपनी आवाज और अपनी बातों से सबका दिल जीतने वाले कंटेस्टेंट दीपक ठाकुर एक बार फिर से चर्चा में हैं। दरअसल दीपिक ठाकुर इन दिनों एमटीवी के शो ऐस ऑफ स्पेस 2 में दिख रहे हैं। इसी शो में एक स्टंट करने के चलते दीपक चोटिल हो गए हैं। उनकी इस चोट को लोग पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। इसी का मजेदार जवाब दीपक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिया है। 

दीपक ने अपनी कई तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। जिसमें वो हॉस्पिटल में अपना इलाज करवाते दिख रहे हैं। इन फोटोज के साथ दीपक ठाकुर ने लिखा, 'घर के अंदर वाले खेला में छोटू सा कामा लगाते हुए बॉडी में होने वाले दर्द को सर्जरी करके उसपे फुलस्टॉप लगाने की तैयारी और वो भी इतने महंगे अस्पताल में।' 

आगे उन्होंने बात जारी रखते हुए कहा, 'सर्जरी में मेरा डेब्यू मंगलवार को होगा, और हां मेरे हेटर्स जिनमें इंसानियत नहीं है और जो अंड बंड और निहायत ही झंड लोग हैं वो ये कहते हैं कि इसका सब ड्रामा है। बिग बॉस में भी हुआ था और यहां भी। तो सुनलो तुम्हारी बातों को कुत्ता भी नहीं पूछता और हमको फर्क नहीं पड़ता। तुम भौंकते रहो और हम अपने प्यार देने वाले फैन्स के साथ मौज में हैं, बस दिलसे खुक्रिया अपने सपोर्टर्स का।'

दीपक ठाकुर की इस फटकार के बाद उन पर नेगेटिव कमेंट करने वालों को जवाब मिल गया है। वहीं दीपक के फैंस उनके इस ट्वीट की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें काफी सपोर्ट कर रहे हैं। बता दें दीपक ठाकुर बिग बॉस सीजन 12 में दिखाई दिए थे। इस शो में उन्होंने ज्योति के साथ एंट्री ली थी। 

वहीं दीपक ठाकुर अभी एमटीवी के शो ऐस ऑफ स्पेस 2 में दिख रहे हैं। इस शो को बिग बॉस के ही एक्स कंटेस्टेंट रहे विकास गुप्ता एंकर कर रहे हैं। इस शो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसी शो में एक स्टंट में उन्हें चोट लग गई।

टॅग्स :बिग बॉसबिग बॉस सीजन 13
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?