लाइव न्यूज़ :

VIDEO: लॉकडाउन के बीच बिग बॉस 2 के विनर ने लिए सात फेरे, घर की छत पर ही कर ली शादी

By अमित कुमार | Updated: April 28, 2020 20:35 IST

लॉकडाउन के बीच शादी कर आशुतोष कौशिक एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उनको लेकर चर्चा कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमणिकंदन के बाद बिग बॉस 2 और एमटीवी रोडीज 5 के विनर आशुतोष कौशिक ने लॉकडाउन के बीच शादी कर ली है। आशुतोष कौशिक ने शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की।

देशभर में लॉकडाउन की वजह से बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा से लेकर वरुण धवन तक ने इस महामारी में अपनी शादी पोस्टपोन कर दी है। कोरोना वायरस की वजह से कई शादी-विवाह भी स्थगित कर दिए गए हैं। हालांकि केरल के एक्टर मणिकंदन की शादी के खबरों ने कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थी। मणिकंदन ने इस लॉकडाउन के बीच ही अपनी गर्लफ्रेंड शादी रचा ली।

मणिकंदन के बाद बिग बॉस 2 और एमटीवी रोडीज 5 के विनर आशुतोष कौशिक ने लॉकडाउन के बीच शादी कर ली है। आशुतोष कौशिक ने शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की। नोएडा स्थित अपने घर में आशुतोष कौशिक ने अर्पिता से शादी की। इस शादी के लिए उन्होंने किसी को निमंत्रण नहीं भेजा। दोनों की शादी 26 अप्रैल को फिक्स थी, ऐसे में उन्होंने तय समय पर ही शादी करना उचित समझा।

दोनों ने अपने घर की छत पर ही शादी का सारा आयोजन किया। इंस्टाग्राम पर इनकी शादी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के नीचे फैंस दोनों को बधाइयां भी दे रहे हैं। बिग बॉस 2 और  एमटीवी रोडीज 5 जीतने वाले आशुतोष ने फेसबुक के जरिए अपनी शादी की जनाकारी शेयर की। आशुतोष अब शादी में खर्च होने वाले पैसे को अब पीएम केयर फंड में दान करेंगे। 

आशुतोष के इस सराहनीय कदम की फैंस जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। बता दें कि लाल रंग, जिला गाजियाबाद, भड़ास, शॉर्टकट रोमियो और किस्मत लव पैसा दिल्ली जैसी फिल्मों में भी काम किया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनबिग बॉसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!