लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 14: सलमान खान ने किया बिग बॉस की पहली फाइनलिस्ट का ऐलान, अगले हफ्ते शुरू होगा फिनाले वीक

By स्वाति सिंह | Updated: November 29, 2020 13:03 IST

मेकर्स ने आने वाले एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें घरवाले उन सदस्यों को 'किक आउट' करते नजर आ रहे हैं, जिन्हें वो फिनाले के मैदान में नहीं देखना चाहते।

Open in App
ठळक मुद्देशो के होस्ट सलमान खान ने खुलासा किया कि का फिनाले वीक सोमवार यानी 30 नवंबर से शुरू हो रहा है। फिनाले के मैदान से 4 कंटेस्टेंट्स को छोड़कर लगभग सभी कंटेस्टेंट्स का पत्ता साफ कर दिया जाएगा।

Bigg Boss 14: बिग बॉस 14 के घर में शनिवार को हुए वीकेंड का वार में शो के होस्ट सलमान खान ने खुलासा किया कि का फिनाले वीक सोमवार यानी 30 नवंबर से शुरू हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि फिनाले के मैदान से 4 कंटेस्टेंट्स को छोड़कर लगभग सभी कंटेस्टेंट्स का पत्ता साफ कर दिया जाएगा।

सलमान खान ने यह भी बताया कि दर्शक टीवी एक्ट्रेस रूबीना दिलैक को काफी पसंद कर रहे हैं, उन्हें वोट तो अच्छे मिल ही रहे हैं इसके अलावा लोगों को उनके व्यूज़ और स्टैंड लेना काफी अच्छा लगता है। यही वजह कि रूबीना को बिग बॉस 14 का पहला फाइनलिस्ट घोषित किया जा रहा है।

मेकर्स ने आने वाले एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें घरवाले उन सदस्यों को 'किक आउट' करते नजर आ रहे हैं, जिन्हें वो फिनाले के मैदान में नहीं देखना चाहते। अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक इसके लिए राहुल वैद्य का नाम लेते हैं, वहीं राहुल अभिनव को नॉमिनेट करते हैं।

वहीं अली गोनी पवित्रा पूनिया का नाम लेते हैं। किस-किस कंटेस्टेंट्स ने किसका नाम लिया, है इसका पता आज के एपिसोड में चल जाएगा। वहीं खबर है कि इस हफ्ते पवित्रा पूनिया घर से बेघर हो गई हैं।

नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में उन्हें दर्शकों के सबसे कम वोट मिले थे। अब वाकई पवित्रा बाहर हुई हैं या नहीं, यह एपिसोड देखने के बाद ही पता चलेगा।इसके अलावा आज वीकेंड के वार में नेहा कक्कर अपने भाई टोनी कक्कर के साथ शो में पहुंची हैं। 

टॅग्स :बिग बॉससलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार