लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 14: रुबिना दिलैक ने अभिनव शुक्ला के लिए बिग बॉस हाउस में रखा करवा चौथ का व्रत, खूबसूरत वीडियो हुआ वायरल

By स्वाति सिंह | Updated: November 5, 2020 13:53 IST

अभ‍िनव पत्नी रुबिना से कहते हैं कि कभी सोचा था कि 'बिग बॉस' के घर में करवा चौथ मनाएंगे। रुबिना छलनी से पहले चांद और फिर अभ‍िनव को देखती हैं, जिसके बाद अभ‍िनव पानी पिलाकर उनका व्रत खोलते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने करवा चौथ का त्‍योहार मनाया। अपकमिंग एपिसोड में बिग बॉस हाउस में करवा चौथ सेलिब्रेट होते हुए दिखाया जाएगा।

Bigg Boss 14: बिग बॉस के घर में रियल लाइफ कपल कपल रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने करवा चौथ का त्‍योहार मनाया। अपकमिंग एपिसोड में बिग बॉस हाउस में करवा चौथ सेलिब्रेट होते हुए दिखाया जाएगा। स्टार कपल रुबीना-अभिनव बिग बॉस हाउस में ये खास दिन सेलिब्रेट करेंगे।

रुबिना ने दिनभर व्रत रखा और शाम को चांद के साथ छलनी से अभ‍िनव शुक्‍ला को देखकर व्रत तोड़ा। गुरुवार के एपिसोड में रुबिना और अभ‍िनव का करवा चौथ दर्शकों को दिखाया जाएगा। मेकर्स ने इसका प्रोमो वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अभ‍िनव, रुबिना से पूछते हैं कि क्‍या वह व्रत रख रही हैं। जवाब में रुबिना कहती हैं कि अपने प्‍यार के लिए कुछ भी करूंगी। इसके बाद दोनों को गार्डन एरिया में पूजा की थाल के साथ दिखाया जाता है। बाकी घरवाले भी इस पावन बेला में दोनों के साथ खड़े नजर आते हैं।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अभ‍िनव पत्नी रुबिना से कहते हैं कि कभी सोचा था कि 'बिग बॉस' के घर में करवा चौथ मनाएंगे। रुबिना छलनी से पहले चांद और फिर अभ‍िनव को देखती हैं, जिसके बाद अभ‍िनव पानी पिलाकर उनका व्रत खोलते हैं। इसके बाद रुबिना अभ‍िनव को पैर छूकर प्रणाम करती हैं। इस पल को देखकर निक्‍की तंबोली जहां वाऊ कहती हैं, वहीं बाकी घरवाले ताली बजाते हैं। जैस्‍म‍िन भसीन भी ताली बजाते हुए कहती हैं- दूधो नहाओ, पूतो फलो।

बता दें, इस हफ्ते हुए नॉमिनेशन में रुबीना और अभिनव एक-दूसरे के खिलाफ खड़े थे। रुबीना ने यहां अभिनव को बचाया और वे खुद नॉमिनेट हो गईं। फिलहाल रुबीना रेड जोन और अभिनव ग्रीन जोन में हैं।

टॅग्स :बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस