लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 14: ये कंटेस्टेंट बनेगा घर का नया कैप्टन, बदलेगा घर का नजारा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 28, 2020 15:28 IST

नए कैप्टन के चुनाव के लिए करवाए गए टास्क में एजाज़ खान जीते और अब कविता कौशिक के बाद वह 'बिग बॉस 14' के नए कैप्टन बन गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद कविता कौशिक को घर की कैप्टन बना दिया गया थाहाल ही घर के नए कैप्टन के चुनाव के लिए बिग बॉस ने एक टास्क करवाया, जिसमें एजाज खान विनर बने हैं।

शो में सीनियर की भूमिका ने सिद्धार्थ शुक्ला गौहर और हिना की एंट्री हुई थी, जो अब बाहर आ चुके हैं। हर बार की तरह से इस बार भी शो में कई तरह के तड़के लगाए जा रहे हैं। शो में लड़ाई झगड़े भी अब काफी देखने को मिल रहा है। बिग बॉस 14 में कंटेस्टेंट्स पूरी जान लगाकर अपने हर टास्क को पूरा कर रहे हैं। घर में इन दिनों एजाज खान और पवित्रा पूनिया रेड जोन में हैं।

बिग बॉस घर में अब वाइल्ड कार्ड एंट्री हो चुकी है। कविता कौशिक और नैना सिंह शानदार परफॉर्मेंस के साथ घर में एंट्री की है। वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर शार्दुल पंडित की एंट्री भी हुई है।बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर शामिल हुईं कविता कौशिक को नई कैप्टेन भी बनाया गया है। लेकिन हाल ही घर के नए कैप्टन के चुनाव के लिए बिग बॉस ने एक टास्क करवाया, जिसमें एजाज खान विनर बने हैं।

खबर के अनुसार अब एजाज़ खान 'बिग बॉस 14' के नए कैप्टन हैं। बिग बॉस से जुड़ी जानकारी देने वाले 'द खबरी' नाम के ट्विटर हैंडल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी और साथ में बिग बॉस के घर के अंदर कैप्टन के रूप में एजाज़ खान की लगी तस्वीर भी शेयर की।

अब देखना यह होगा कि एजाज़ के कैप्टन बनने के बाद घर के समीकरण किस प्रकार बदलते हैं। वैसे हाल ही हुई नॉमिनेशन प्रकिया में एजाज़ खान भी बेघर होने के लिए नॉमिनेट थे। लेकिन  बिग बॉस ने घर की कैप्टेन कविता कौशिक को स्पेशल पावर दी जिसके सहारे वे किसी एक सदस्य को नॉमिनेट होने से बचा सकती हैं। कविता ने एजाज खान को चुना और वे वापस ग्रीन जोन में आ गए, घर से बेघर होने के लिए अब जान, निक्की, राहुल और पवित्रा नॉमिनेटेड हैं। 

टॅग्स :बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस