लाइव न्यूज़ :

बिग बॉस 14 में ये स्टार्स लगाएंगे जबरदस्त तड़का, बड़े सितारे इस लिस्ट में शामिल- जानें यहां

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 14, 2020 13:23 IST

सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस 14 के सीजन के कंटेस्टेंट्स से जुड़ी लिस्ट सामने आ रही है। इसमें टीवी की नागिन से लेकर सलमान खान की एक्ट्रेस तक का नाम शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देअगले महीने शुरू होगा बिग बॉस रिएलिटी शो का 14वां सीजनशो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स की टेंटेटिव लिस्ट सामने आई है

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के 14वें सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। कलर्स टीवी ने आखिरकार शनिवार (8 अगस्त) को 'बिग बॉस 14' का पहला प्रोमो जारी कर दिया। शो के निर्माताओं ने इस बार इसका नाम 'बिग बॉस 2020' दिया है और कोरोना वायरस के कहर के बीच इसमें लॉकडाउन का ट्विस्ट होने की उम्मीद है।

कहा जा रहा है कि शो सिंहर लास्ट से शुरू हो सकता है। वहीं, शो के कंटेस्टेंट को लेकर भी हर रोज नए नए नाम सामने आ रहे हैं। ऐसे में फैंस के मन में भी ये सवाल है कि आखिर शो में इस बार बार से स्टार्स हिस्सा लेने वाले हैं।

शो के लिए अब तक कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं, जिनमें से कुछ ने इस शो का हिस्सा बनने की खबरों का खंडन किया। इस लिस्ट में टीवी की नागिन निया शर्मा, नागिन-4 में नजर आईं जैस्मिन भसीन का नाम भी सामने आ रहा है। इसके साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल का नाम भी सामने आ रहा है।

बिग बॉस 14 के लिए और जिन एक्टर्स का नाम सामने आ रहा है उसमें विवियन डीसेना, संगीता घोष, अलीशा पवार, जय सोनी, शगुन पांडे, विशाल रहेजा, डोनल बिष्ट, शालीन भनौट और शिरीन मिर्जा का नाम सामने आ रहा है।

27 सितंबर से शुरू हो सकता है बिग बॉस का 14वां सीजन

बता दें कि अभी शो के ऑन एयर होने के लेकर निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह 27 सितंबर से शुरू हो सकता है। शो के लिए सभी कंटेस्टेंट्स महज 2 दिनों पहले ही घर में जाकर शूटिंग शुरू करेंगे। बता दें कि पिछले साल बिग बॉस की शुरुआत 29 सितंबर से हुई थी।

एक एपिसोड के सलमान ने मांगे 16 करोड़ रुपये

अब तक सलमान खान भी वीकेंड के वार के लिए फिल्मसिटी पहुंचते थे मगर महामारी के चलते वो अपने फार्महाउस से ही शो होस्ट करेंगे। सलमान प्रोमो के लिए पहले ही अपने फार्महाउस से शूटिंग कर चुके हैं। खबर ये भी हैं कि एक्टर ने हर एपिसोड के लिए 16 करोड़ रुपये की बड़ी राशि की मांग की है जिसपर मेकर्स राजी हैं।

टॅग्स :बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?