लाइव न्यूज़ :

बड़ी खबरः बिग बॉस 13 के विजेता व अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने से मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2021 12:00 IST

बिग बॉस 13 के विजेता और मशहूर टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया है। 'आजतक' की रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ को दिल का दौरा पड़ा था। रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला रात को दवाई लेकर सोए थे।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस 13 के विजेता और मशहूर टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया हैसिद्धार्थ को दिल का दौरा पड़ा थासिद्धार्थ सावधान इंडिया और इंडियाज गॉट टैलेंट की मेजबानी भी की थी

बिग बॉस 13 के विजेता और मशहूर टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया है। 'आजतक' की रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ को दिल का दौरा पड़ा था। रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला रात को दवाई लेकर सोए थे। लेकिन दवाई कौन सी ली थी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। सिद्धार्थ शुक्ला का पार्थिव शरीर फिलहाल मुबंई के कूपर अस्पताल में ले जाया गया है जहां उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से पूरी फिल्म टीवी और फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। सिद्धार्थ शुक्ला सिर्फ 40 साल के थे। बिग बॉस के घर में उन्हें मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स के नाम से जाना जाता था। बिग बॉस 13 के घर में शहनाज गिल के साथ उनकी केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था। घर के बाहर भी दोनों की दोस्ती बरकरार है। वे गाने में भी साथ नजर आए थे। बालिका वधू से सिद्धार्थ शुक्ला ने टीवी की दुनिया में पहचान बनाई थी। इसके अलावा वह कई और टीवी शोज में नजर आए थे। 

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले शोक व्यक्त कर रहे हैं। अभिनेता मनोज वाजपेयी ने श्रद्धांजलि देने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने लिखा, "OMG !!! यह बहुत चौंकाने वाला है !!! उनके करीबी और प्रियजनों के सदमे और नुकसान की भावना का वर्णन करने में शब्द विफल होंगे !!! क्या वह शांति से रह सकते हैं !!! नहीं यार !!!!"

सिद्धार्थ शुक्ला ने 2008 के शो बाबुल का आंगन छूटे ना में मुख्य भूमिका के साथ अभिनय की शुरुआत की। 2014 में, उन्होंने हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में सहायक भूमिका में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। वह रियलिटी शो बिग बॉस 13 और फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7 के विजेता के रूप में उभरे। उन्होंने सावधान इंडिया और इंडियाज गॉट टैलेंट की मेजबानी भी की थी

टॅग्स :सिद्धार्थ शुक्‍लाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!