लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 13 के फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, जानकर झूम उठेंगे फैंस

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 19, 2020 13:39 IST

सलमान खान (Salman Khan) के विवादित शो 'बिग बॉस' को चाहने वालों के लिए एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे पढ़ने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस 13 का समापन 15 फरवरी को हुआ है। बिग बॉस 13 अपने हर एक सीजन की तुलना में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध और फैंस का चहेता रहा है।

बिग बॉस 13 का समापन 15 फरवरी को हुआ है। बिग बॉस 13 अपने हर एक सीजन की तुलना में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध और फैंस का चहेता रहा है। इस शो ने कई जबरदस्त कारनामें भी अपने नाम किए थे। इस सीजन में एक से एक बढ़कर प्रतियोगी नजर आए थे। सभी प्रतियोगियों ने फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई।

बिग बॉस 13 में प्यार मोहब्बत से लेकर लड़ाई झगड़े तक का रूप खूब देखने को मिला था। ऐसे में शो को टीआरपी के कारण शो को 1 महीने आगे भी कर दिया गया था। लेकिन अब फैंस के लिए एक बार फिर से बिग बॉस 13 को लेकर खुशखबरी सामने आई है।

बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार एक बार फिर से फैंस बिग बॉस 13 को देख पाएंगे। दरअसल पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) स्टारर रिएलिटी शो मुझसे शादी करोगे बंद होने वाला है। कोरोना वायरस के कारण सभी प्रतियोगियों को घर भेज दिया गया है। ऐसे में शो के बंद होने की बात सामने आई है।

कोरोनावायरस के चलते टीवी इंडस्ट्री ने 31 मार्च तक शूटिंग बंद करने का फैसला लिया है, ऐसे में चैनल ने 'मुझसे शादी करोगे' के टाइमस्लॉट को भरने के लिए बिग बॉस 13 को दोबारा ऑनएयर करने का फैसला लिया है। यानि फैंस एक बार फिर से अपने चहेरे सितारों को पर्दे पर देख पाएंगे। अभी इस बात पर मुहर नहीं लगी है कि शो शुरू से दिखाया जाएगा या फिर इसके कुछ हिस्से दिखाए जाएंगे।

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस