लाइव न्यूज़ :

बिग बॉस की एक्स-कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना हुईं कोरोना पॉजिटिव, किसान प्रदर्शन में हुई थीं शामिल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 28, 2020 08:15 IST

रिएलिटी शो 'बिग बॉस' की पूर्व प्रतिभागी हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) ने बताया कि वह कोविड-19 से संक्रमित पाई गई हैं

Open in App
ठळक मुद्देहिमांशी खुराना बिग बॉस 13 में नजर आईं थींहिमांशी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं

रिएलिटी शो 'बिग बॉस' की पूर्व प्रतिभागी हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) ने बताया कि वह कोविड-19 से संक्रमित पाई गई हैं। हिमांशी ने खुद इस बात की जानकारी दी है।रियलिटी शो बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी हिमांशी खुराना ने रविवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं । वह संसद द्वारा पारित कृषि विधेयकों के विरोध में हुए एक प्रदर्शन में शामिल हुई थीं।

गायिका ने अपने संपर्क में आए लोगों से जांच कराने का अनुरोध किया। हिमांशी खुराना ने ट्वीट किया, ''मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि सारे ऐहतियात बरतने के बावजूद मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हूं,जैसा कि आप सभी जानते हैं कि मैं परसों विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुई थी, इसलिए मैंने सोचा कि आज शाम अपने शूट के लिए जाने से पहले जांच कराऊं।

खुराना ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे सभी लोगों से मेरा अनुरोध है कि हम एक महामारी का सामना कर रहे हैं, इसलिए पूरी सावधानी बरतें। हिमांशी के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।

खबर है कि हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) और आसिम रियाज का ब्रेकअप हो चुका है. हिमांशी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं जो इस बात का इशारा कर रहे हैं। अब हिमांशी की ये पोस्ट खूब वायरल हो रही है। इनकी पोस्ट को देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया हैय़

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच