लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 13 Day 16: टिकट टू फिनाले पाने के लिए घरवालों ने पार कर दी सारी हदें, कहीं रद्द ना जाए टास्क

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 16, 2019 09:12 IST

बिग बॉस में हर रोज नए नए उतर चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। फैंस को मनोरंजन का जबरदस्त तड़का भी देखने को मिल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे कोएना मित्रा और दलजीत कौर घर से बाहर हो चुकी हैं। अगले हफ्ते शो का फिनाले वीकेंड का होगा उससे पहले घरवालों के बीच जंग छिड़ गई है।

बिग बॉस 13 का आगाज हो चुका है। सलमान खान हमेशा की तरह से शो को होस्ट कर रहे हैं। इस बार शो में बहुत कुछ नया देखने को मिलने वाला  है। इस बार शो में केवल सेलेब्स ने ही शिरकत की है। बिग बॉस 13 आते ही सुर्खियों में छा गया है। इस बार एक महीने में ही एक प्रतियोगी को फिनाले का टिकट मिल जाएगा। ऐसे में हर कोई फिनाले की रेस में लगा हुआ है। अब शो का तीसरा हफ्ता शुरू हो गया है। कोएना मित्रा और दलजीत कौर घर से बाहर हो चुकी हैं।  अगले हफ्ते शो का फिनाले वीकेंड का होगा उससे पहले घरवालों के बीच जंग छिड़ गई है।

सिद्धार्थ देवो से इस बात से नाराज होते हैं कि उन्होंने वीकेंड के वार में उनका तार क्यों नहीं काटा था। इसको लेकर दोनों में काफी बहस भी हो जाती है। वहीं,  देवोलीना आरती सिंह से सिद्धार्थ के बारे में बात करती है। देवो कहती है कि जब उन्हें मौका मिलेगा वो सबको अच्छे से बताएंगी। शहनाज़ गिल सिद्धार्थ शुक्ला और आरती से शिकायत कर रही हैं कि रश्मि सबको सिर्फ एक एक रोटी ही दे ती। इसपर रश्मि कह रही हैं कि राशन वाले को कहो की ज्यादा राशन दें।

जिसके बाद आसिम और रश्मि की बहस हो जाती है, जिसके बाद रश्मि खूब रोती हैं। देवोलीना के बहुत समझाने पर खुद संभालती हैं।

बिग बॉस घर वालों को फाइनल में पहुंचाने के लिए दो टीमों में बांट देते हैं। एक टीम शुक्ला दूसरी टीम छाबड़ा। सभी को टॉयज बनाने के काम दिया जाता है, जो टीम लास्ट में ज्यादा टॉयज बनाएगा वह विजयी घोषित होगा।जीती हुई टीम की एक लड़की क्वीन बन जाएगी।

 टास्क में दोनों टीमें पूरी लगन से टॉय बना रहे हैं। टास्क के दौरान देवोलीना और आसिम के बीच धक्का मुक्की हो गई थी जिसके कारण शहनाज़ गिल और पारस छाबड़ा के बीच बहस हो गई है। अब दोनों टास्क ने अपना काम पूरा कर लिया है जिसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने इंस्पेक्शन शुरू कर दिया है। सिद्धार्थ ने ऑपोसिट टीम के ज्यादातर टॉय रिजेक्ट कर दिए हैं। 

टास्क में दोनों टीमें पूरी लगन से टॉय बनाती हैं। टास्क के दौरान देवोलीना और आसिम के बीच धक्का मुक्की हो गई थी जिसके कारण शहनाज़ गिल और पारस छाबड़ा के बीच बहस हो गई है।  दोनों टीमों में से किसी ने भी पहला ऑर्डर पूरा नहीं किया है। इसलिए बिग बॉस द्वारा और सामान दिया जा रहा है। ऐसे में हो सकता है कि बिग बॉस टॉस्क रद्द कर दें।

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?