लाइव न्यूज़ :

क्या हिमांशी खुराना को हो गया है कोरोना? सिंगर ने टेस्ट को लेकर बताई सच्चाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 16, 2020 09:28 IST

हिमांशी पंजाब की प्रसिंद्ध मॉडल और सिंगर हैं लेकिन बिग बॉस 13 में आने के बाद हिमांशी को फैंस के बीच एक नई पहचान मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना की चपेट में अब कई सेलेब्स भी एक के बाद एक आ रहे हैं बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट और पंजाब की सिंगर हिमांशी खुराना के फैंस के लिए बुरी खबर है

कोरोना की चपेट में अब कई सेलेब्स भी एक के बाद एक आ रहे हैं। इसी बीच बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट और पंजाब की सिंगर हिमांशी खुराना के फैंस के लिए बुरी खबर है। सिंगर की कुछ दिनों से तबियत खराब चल रही हैं जिसके बाद हिमांशी ने कोरोना का टेस्ट करवाया है।कोरोना वायरस अब तक कई बॉलीवुड और टीवी के सितारों को अपना शिकार बना चुका है। ऐसे में हिमांशी खुराना की तबीयत खराब होने से उनके फैंस काफी परेशान हैं। 

हिमांशी खुराना की तबीयत के बारे में उनकी मैनेजर ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है। उनकी मैनेजर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर हिमांशी खुराना के फैंस को जानकारी देते हुए लिखा, हिमांशी खुराना बीते दो दिन से स्वस्थ महसूस नहीं कर रही हैं। उनका कोविड-19 का अभी टेस्ट हुआ है। जिसकी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।' 

मैनेजर ने ट्वीट में हिमांशी खुराना की रिपोर्ट को लेकर आगे लिखा, 'रिपोर्ट के बारे में पता चलते ही हम आप सभी के साथ साझा करेंगे। इस समय हमारे परिवार और दोस्तों को मैसेज करना बंद करें और सुरक्षित रहें।' अपनी मैनेजर के ट्वीट पर हिमांशी खुराना ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'हम रिपोर्ट साझा करेंगे।' 

वहीं, हिमांशी को लेकर ये खबर सामने आने पर उनके चाहने वाले काफी परेशान हो गए हैं। इतना ही नहीं फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना भी कर रहे हैं। ऐसे में हिमांशी ने भी फैंस के लिए लिखा है कि वह रिपोर्ट शेयर करेंगी। हाल ही में अमिताभ बच्चन, अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद कसौटी जिंदगी के एक्टर पार्थ समथान भी कोरोना के चपेट में आए। साथ ही प्रसिद्ध एक्ट्रेस श्रेनू पारिख भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। ऐसे में यही कारण है कि फैंस हिमांशी को लेकर खासा परेशान हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच