लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 13: आज होगा इस सीजन का सबसे बड़ा ट्विस्ट, शो में ये दो कंटेस्टेंट करेंगे 'शादी'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 12, 2019 14:19 IST

अब शो को रोचक बनाने के लिए घर के अंदर ऐसा कुछ होने जा रहा है जिसको देख फैंस हैरान होने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस 13 में घर के अंदर हर रोज नए नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं।शो अपना पहला पड़ाव पार कर चुका है।

बिग बॉस 13 में घर के अंदर हर रोज नए नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं।शो अपना पहला पड़ाव पार कर चुका है। शो में कई नए चेहरों को वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। ऐसे में इसी हफ्ते वीकेंड के वॉर में विशाल आदित्य सिंह ने वाइल्ड कार्ड के तौर पर घर में एंट्री की है। विशाल के आने से घर में एक नया ट्विस्ट आ गया है। 

अब शो को रोचक बनाने के लिए घर के अंदर ऐसा कुछ होने जा रहा है जिसको देख फैंस हैरान होने वाले हैं। दरअसल विशाल के घर में पहुंचते ही आरती के लिंकअप की चर्चा जोरों से होने लगी है। शहनाज सबके सामने पूछती हैं कि विशाल ही वो जिस पर उनका क्रश है।

शहनाज की ये बात सुनकर आरती कहती हैं चुप हो जा वरना थप्पड़ मार दूंगी। हालांकि आरती बाद में मानती भी हैं कि ये वहीं विशाल हैं।शहनाज के बाद विकास पाठक यानी हिंदुस्तानी भाऊ भी कहते हैं कि उन्होंने भी नोटिस किया कि विशाल चोरी छिपे आरती को देख रहे थे। आरती की टीम के बाकी सदस्य शेफाली, हिमांशी और आसिम उनसे कहते हैं कि वो विशाल को अप्रोच करें जिससे उनकी टीम भी मजबूत हो जाएगी। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें विशाल और आरती की शादी होने जा रही है। शो में विशाल और आरती की शादी होगी लेकिन एक ट्विस्ट के साथ।  दरअसल घरवाले आपस में दोनों को लेकर मजाक करते हैं। शहनाज घरवालों से कहती हैं कि लड़के को लेकर हम लड़की को लेकर आ रहे हैं।

इसके बाद विशाल आरती को फूल देते हैं और उनका घूंघट भी उठाते हैं। सोशल मीडिया पर घऱवालों को मस्ती करते हुए का ये वीडियो तेजी से छा गया है, फैंस इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। वैसे तो आमतौर पर घर के अंदर सभी को लड़ते ही देखा गया है।

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस