लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss: प्यार से लेकर आपसी तकरार तक कुछ ऐसा रहा 'बिग बॉस 12' का शानदार सफर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 29, 2018 14:48 IST

Bigg Boss 12 contestant Journey Highlight: बिग बॉस में कई ऐसे किस्से बने जिनको लोग शायद कभी भुला न पायें। आइए हम नजर डालते हैं बिग बॉस 12 के सफर -

Open in App

बिग बॉस 12 के फिनाले को कुछ ही घंटे बचे हुए हैं और सभी के दिलों की बढ़ती धड़कनें बढ़ गई हैं। हर किसी की जुबां पर एक ही नाम है कि आखिर इस सीजन का विनर कौन होगा। बिग बॉस के इस सीजन ने फैंस के दिलों में खूब जगह बनाई । इस सीजन की खासियत यह रही है कि आखिरी पड़ाव पर पहुंचने वाले पांचों प्रतियोगी श्रीसंत, रोमिल चौधरी, दीपिका कक्कड़, करणवीर बोहरा और दीपक ठाकुर फैंस को सबसे ज्यादा पसंद आए हैं। शो के शुरू में किसी को भी शायद अंदाज नहीं होगा कि सुर्खियों से भरे इस सीजन में ये 5   फाइनलिस्ट होंगे। 

-इस सीजन में जहां प्रतियोगियों के बीच की खट्टी मीठी तकरार को दर्शकों ने खूब पसंद किया वहीं सभी से आगे बढ़ने की दौड़ में प्रतियोगियों के दांवपेंचों ने सबको चौंकाकर रख दिया। जिसकी वजह से बिग बॉस में कई ऐसे किस्से बने जिनको लोग शायद कभी भुला न पायें। आइए हम नजर डालते हैं बिग बॉस 12 के सफर -

-सीजने का वो टास्क जिसमें कामनर्स और सेलेब को एक रिंग लेकर बैठना था और कुर्सी पर बैठे हुए प्रतियोगी को दूसरी टीम के लोग हर कीमत पर हटाने की कोशिश करते हैं। इस टास्क के दौरान प्रतियोगियों को घर में पहुंचे कुछ ही दिन हुए थे और सेलेब और कामनर्स के बीच टास्क को लेकर जमकर युद्ध देखने को मिला था। इसी लिस्ट में एक और लास्ट शामिल था जिसमें थामा पाई हुई थी जब दौड़ते हुए शिवाशीष के कारण दीपक को काफी चोट लगती है। इस टास्क में एक एक करके दोनों टीम को एक बाउंडरी को पार करना था लेकिन जिस तरह से आपस में टीम भिड़ीं उस कारण से बिग बॉस को बीच नें खुद बोलना पड़ा था।

-अगर दोस्ती की बात करें को इस साल घऱ के अंदर सबसे अच्छे रिश्ते भी बनें जिनमें सबसे ऊपर आता है श्रीसंत और दीपिका का भाई-बहन का रिश्ता। ये दोनों पहले दिन से एक दूसरे ले लड़े झगड़े एक दूसरे के लिए खड़े रहे लेकिन कभी एक दूसरे के खिलाफ नहीं गए। 

-वहीं, हैप्पी क्लब भी इस बार घर के अंदर बना जिनमें सुरभि, रोमिल दीपक और सोमी थे। लेकिन ये क्लब जिस प्यार से बना उस प्यार से बस टिक नहीं पाया। रोमिल और सुरभि जो आपस में भाई बहन थे। उस पर ही सुरभि ने सवाल खड़े किए थे। एक बार जब रोमिल की सुरभि से लड़ाई को गई तो उसने आरोप लगाया कि रोहिल उसको गलत नजरों से देख रहे। जिसके बाद घर के अंदर जमकर हंगामा हुआ। साथ ही पहली बार सभी ने रोमिल को रोते देखा।

-सुरभि को कैप्टन बनाने में श्रीसंत का हमेशा हाथ रहा। फैंस ने देखा कि किस तरह से सुरभि कैप्टन बनें इसके लिए उन्होंने हरभजन सिंह के साथ हुई अपनी लड़ाई के वाक्या को उन्होंने पहली बार सबके सामने बताया। ये पहला मौका था जब श्री ने इस मुद्दे पर बोला था।

-सुरभि श्री की लड़ाई तो अक्सर घर के अंदर फैंस ने देखी लेकिन एक बार इस लेविल की देखी कि हर कोई दंग रह गया । सुरभि ने श्री के करियर से लेकर निजी जिंदगी पर सवाल किए तो श्री भी कहां पीछे रहने वाले थे उन्होंने भी कुछ ऐसी बातें की जो एक लड़की के लिए उन्हें नहीं करनी चाहिए। इस मुद्दे पर खुद सलमान ने भी दोनों की जमकर सुनाई थीं।

मेघा को दीपक ने करैक्टरलेस कहा था। जब उन्होंने इस शब्द का प्रयोग किया तो घर के अंदर अजीब सा रुप देखने को मिला जो इससे पहले किसी ने नहीं देखा था। मामला इतना बढ़ा था कि खुद सलमान ने दीपक की जमकर क्लास लगाई थी।

-हर हफ्ते कोई ना कोई सदस्य घर की कालकोठरी में जाता है लेकिन जब शिवाशीष का नाम लिया तो वह इसके लिए तैयार नहीं हुए। खुद बिल बॉस के कहने के बाद भी वह इसके लिए तैयार नहीं इसके खामियाजा ये हुआ कि उस वक्त पूरा घर नॉमिनेट हुआ था और सलमान खान ने बिग बॉस की अवलेलना के आरोप ने  शिव को  बाहर निकाल दिया था।

-दीपक और सोमी का खट्टा मीठा प्यार भी इस सीजन में फैंस को देखने मिला है। एक तरफ दीपक ने जहां खुल्ला खु्ल्ला अपने प्यार का ऐलान किया तो वहीं सोनी हमेशा उनको दोस्त कहती रहीं।लेकिन दोनों के बीच प्यार वाली दोस्ती फैंस को बहुत पसंद आई।

-घर आई मेहमान गौहर खान ने श्रीसंत को कहा कि वह कहा कि वह दीपिका से कहे किवह  कुछ चीजों खुद से दूर करें। जिसको उन्होंने करने से मना कर दिया। जिसके बाद गौहर और श्री की घर के अंदर जमकर बहस देखने को मिली। ऐसा पहली बार हुआ जब किसी मेहमान के साथ किसी घर के प्रतियोगी ने ऐसा बर्ताव किया हो। 

टॅग्स :बिग बॉस 12बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस