लाइव न्यूज़ :

ब्रेकिंग: बॉलीवुड में कोरोना का कहर, अक्षय कुमार, गोविंदा के बाद एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी कोरोना पॉजिटिव, फैंस से कही यह बात

By अमित कुमार | Updated: April 5, 2021 12:00 IST

Bhumi Pednekar tests positive for COVID 19: बॉलीवुड में कोरोना महामारी के पांव पसरते जा रहे हैं। अक्षय कुमार, गोविंदा से लेकर कई सेलेब्स इसके शिकार हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया के जरिए खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर दी है।भूमि पेडनेकर से पहले कई सेलेब्स इस महामारी के शिकार हो चुके हैं।

Bhumi Pednekar tests positive for COVID 19: बॉलीवुड सेलेब्स लगातार कोरोना के चपेटे में आ रहे हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के कोरोना होने की खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। कोरोना होने के बाद भूमि ने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है। 

सोशल मीडिया भूमि ने फैंस के लिए एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया कि उन्हें कोरोना के लक्षण हैं और उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है। इसके साथ ही वह डॉक्टर के द्वारा बताए गए प्रोटोकॉल को फॉलो कर रही हैं। भूमि ने कहा कि अगर आप मेरे कॉन्टैक्ट में आए हैं तो प्लीज तुरंत अपना टेस्ट करवा लें। मैं भाप, विटामिन सी और खाना खा रही हूं साथ ही अपना मूड खुश रख रही हूं। कृपया करके इस परिस्थिति को हल्के में ना लें। 

अस्पताल में भर्ती हुए अक्षय कुमार

इससे पहले अक्षय कुमार ने सोमवार को बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के एक दिन बाद उन्हें शहर के एक अस्पताल में एहतियातन भर्ती कराया गया है। ट्विटर पर साझा किए एक बयान में अभिनेता ने बताया कि वह ‘‘ठीक हैं’’ और उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द घर लौट आएंगे। कुमार ने कहा कि आप सभी का प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया। ऐसा लगता है कि वे काम आ रही हैं। मैं ठीक हूं लेकिन चिकित्सकीय सलाह के तहत मुझे एहतियाती तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं उम्मीद करता हूं कि मैं जल्द घर लौट आऊंगा। अपना ध्यान रखें। 

फिल्म ‘राम सेतु’ की शूटिंग शुरू होने से पहले अक्षय को हुआ कोरोना

फिल्म ‘राम सेतु’ की शूटिंग शुरू होने के पांच दिन बाद अभिनेता कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। कुमार के अलावा फिल्म से जुड़े करीब 45 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। पश्चिम भारत सिने कर्मचारी संघ (एफडब्ल्यूआईसीई) के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने बताया था कि मड आइलैंड पर पांच अप्रैल से करीब 100 लोगों के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू होनी थी, लेकिन जब कोविड-19 संबंधी अनिवार्य जांच की गई तो 40 कनिष्ठ कलाकार कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए। मुम्बई में रविवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 11,163 नए मामले सामने आने के बाद शहर में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,52,445 हो गई थी।

टॅग्स :भूमि पेडनेकरकोरोना वायरसअक्षय कुमारगोविंदाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!