दम लगा के हइशा फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाला भूमि पेडनेकर ने बहुत कम समय में फैंस से बीच अलग पहचान बना ली है। भूमि के बॉलीवुड में करियर को करीब 4 साल हो गए हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अलग अलग करिदारों से मोहित किया है। इन दिनों एक्ट्रेस अपने अफेयर को लेकर चर्चा में हैं।
मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक भूमि इन दिनों रिलेशनशिप में हैं। एक्ट्रेस ने अपने लिए स्पेशल इंसान ढूंढ लिया है। मुंबई मिरर की खबर के अनुसार भूमि इन दिनों मित्रों एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी को डेट कर रही हैं।
कहा जा रहा है दोनों काफी समय से एक दूसरो को डेट कर रहे हैं। हाल ही में भूमि को जैकी की कार में भी देखा गया था। यानि कि अब जैकी और भूमि के रूप में बॉलीवुड को नया कपल मिलने वाला है।
हालांकि अभी इन खबरों को कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। तो इनको पूरी तरह से सच भी नहीं कहा जा सकता है। ये भी हो सकता है कि जैकी और भूमि केवल दोस्त ही हों।