लाइव न्यूज़ :

Bhoot Movie Review: दमदार कहानी के दम पर दर्शकों को डराने में कामयाब रहती है विक्की कौशल की भूत

By अमित कुमार | Updated: February 21, 2020 11:56 IST

Bhoot Part One The Haunted Ship Movie Review: धर्मा प्रोडक्शन के सामने इस हॉरर फिल्म के साथ न्याय करने की कड़ी चुनौती हैं। आइए जानते हैं कि पब्लिक की उम्मीदों पर यह फिल्म खड़ी उतर पाती है या नहीं?

Open in App
ठळक मुद्देहमेशा की तरह विक्की कौशल ने अपने रोल के साथ न्याय किया है।आशुतोष राणा का रोल भले ही छोटा है, लेकिन उन्होंने एक बार फिर अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी है।

Bhoot Part One, The Haunted Ship Review: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और धर्मा प्रोडक्शन पहली बार हॉरर फिल्म लेकर आए हैं। बॉलीवुड में विक्र भट्ट और मोहित सूरी ऐसे डायरेक्टर हैं जो इस जोनर की फिल्में करते रहे हैं। ऐसे में धर्मा प्रोडक्शन के सामने इस हॉरर फिल्म के साथ न्याय करने की कड़ी चुनौती हैं। आइए जानते हैं कि पब्लिक की उम्मीदों पर यह फिल्म खड़ी उतर पाती है या नहीं? 

दमदार कहानी - विक्की कौशल फिल्म में पृथ्वी नामक शख्स का किरदार निभा रहे हैं, जो शिपिंग ऑफिसर हैं और मुंबई में अकेले रहते हैं। अपनी पत्नी और बेटी की मौत के लिए वह खुद को जिम्मेदार मानते हैं। इसलिए वह किसी भी औरत या बच्ची की हमेशा मदद कर अपने पछतावे को कम करने की कोशिश करते हैं। बेटी और पत्नी की मौत के बाद पृथ्वी के दिमाग पर असर पड़ता है और हमेशा उसे अपनी पत्नी और बच्ची दिखाई देते रहते हैं। 

वह इसके लिए इलाज तो कराता है लेकिन दवाइयों का उपयोग नहीं करते क्योंकि उसे अपनी पत्नी और बच्ची के साथ समय बिताना पसंद है। एक दिन समंदर किनारे एक सुनसान जहाज सी-बर्ड आकर खड़ा हो जाता है। इस वहां से हटाने की जिम्मेदारी पृथ्वी को मिलती है और यहां से शुरू होती है एक ऐसी पहेली जिसे सुलझाने में पृथ्वी लग जाता है।

बेहतरीन एक्टिंग- हमेशा की तरह विक्की कौशल ने अपने रोल के साथ न्याय किया है। भूमि पेडनेकर ने भी अपने रोल को बखूभी अंजाम दिया है। आशुतोष राणा का रोल भले ही छोटा है, लेकिन उन्होंने एक बार फिर अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी है। यह फिल्म आपको डराने में कामयाब रहती है और यही कलाकारों की जीत है। फिल्म की कहानी दमदार है और आपको सीट से बांधे रखती है। 

रेटिंग - 3/5

 

टॅग्स :विक्की कौशलभूमि पेडनेकरबॉलीवुड गॉसिपफिल्म समीक्षाभूत मूवी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!