लाइव न्यूज़ :

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के खिलाफ भरण-पोषण का मुकदमा दायर, पत्‍नी ज्योति ने मानसिक उत्पीड़न और गर्भपात कराने का गंभीर आरोप, जानें

By भाषा | Updated: October 30, 2022 16:48 IST

बलिया शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि ज्योति सिंह का शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपवन सिंह ने आत्महत्या करने के लिए उकसाया था। विटामिन की दवा बताकर गर्भ गिराने वाली दवा खिलाई गई, जिससे उसका गर्भपात हो गया।पति शराब पीकर गाली गलौज व मारपीट करने लगे तथा उसे आत्महत्या करने के लिए उकसाने लगे।

बलियाः भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता पवन सिंह के खिलाफ बलिया की एक अदालत में भरण-पोषण का मुकदमा दायर करने के बाद अब उनकी पत्‍नी ज्योति सिंह ने मानसिक उत्पीड़न व गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पवन सिंह ने उसे आत्महत्या करने के लिए उकसाया था।

ज्योति सिंह ने इस मामले में पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को इस तरह की शिकायत मिलने की पुष्टि की। बलिया शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि ज्योति सिंह का शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस मामले में पवन सिंह से उनके मोबाइल नंबर पर फोन करके उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह की पत्नी और बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के मिड्ढ़ी मोहल्ले की रहने वाली ज्योति सिंह ने पुलिस अधिकारियों को भेजे गये शिकायती पत्र में कहा है कि उनका विवाह छह मार्च, 2018 को भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह के साथ जिले के चितबड़ागांव के एक होटल में हुआ था। विवाह के कुछ दिन बाद ही पवन सिंह के साथ ही उसकी सास प्रतिमा देवी व ननद उसे कम सुंदर होने व बराबरी के स्तर का न होने का ताना मारने लगीं।

ज्‍योति ने यह भी आरोप लगाया कि सास ने उसे मायके से मिले लगभग 50 लाख रुपये अपने पास रख लिया और इसके बाद प्रतिदिन उसके साथ गाली गलौज किया जाने लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि तरह-तरह से प्रताड़ित करने के साथ ही उन्हें आत्महत्या करने के लिए उकसाया जाने लगा।

शिकायती पत्र के मुताबिक जब वह गर्भवती हो गईं तो उसे विटामिन की दवा बताकर गर्भ गिराने वाली दवा खिलाई गई, जिससे उसका गर्भपात हो गया। उन्होंने कहा कि उनके पति शराब पीकर गाली गलौज व मारपीट करने लगे तथा उसे आत्महत्या करने के लिए उकसाने लगे। ज्योति ने कहा कि उससे मर्सिडीज कार की मांग की जाने लगी।

अभिनेता पवन सिंह ने उसे शांति से रहने की ताकीद की और ऐसा न करने पर उसका हाल भी पूर्व पत्नी नीलम की भांति करने की धमकी दी। उन्होंने पति पवन सिंह पर मानसिक उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया है। ज्योति सिंह ने शिकायती पत्र में उल्लेख किया है कि पवन सिंह की पूर्व पत्नी नीलम ने आत्महत्या नहीं की थी लेकिन मीडिया द्वारा पैसे के प्रभाव में इसे आत्महत्या दिखाया गया।

ज्योति सिंह ने रविवार को स्‍वीकार किया कि उसने पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र प्रेषित किया है और उसके पास शिकायतों के सभी साक्ष्य उपलब्ध हैं। वह उपयुक्त समय पर इसे सार्वजनिक करेगी। उल्लेखनीय है कि ज्योति सिंह ने बलिया के परिवार न्यायालय में पवन सिंह के विरुद्ध दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 के अंतर्गत भरण-पोषण के लिए गत 22 अप्रैल 2022 को एक मुकदमा दायर किया है, जिस पर अदालत ने पवन सिंह को पांच नवंबर को तलब करते हुए अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है।

ज्‍योति सिंह के अधिवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी थी। अधिवक्ता पीयूष सिंह ने बताया कि ज्योति सिंह ने बलिया के परिवार न्यायालय में भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह के विरुद्ध दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 के अंतर्गत भरण-पोषण के लिए 22 अप्रैल 2022 को एक मुकदमा दायर किया है।

उन्होंने बताया कि इस मुकदमे में परिवार न्यायालय की न्यायाधीश रागिनी सिंह ने पवन सिंह को पांच नवंबर को अदालत में पेश होकर अपना पक्ष रखने के लिये नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया कि गत 22 अप्रैल को मुकदमा दाखिल होने के बाद अदालत ने गत दो जून को पवन सिंह को प्रस्तुत होने के लिये नोटिस जारी किया, लेकिन वह निर्धारित तिथि पर अदालत में उपस्थित नहीं हुए।

अधिवक्ता ने बताया कि इसके बाद पवन सिंह को गत सात जुलाई तथा एक अगस्त को नोटिस जारी हुआ, इसके बाद भी वह अदालत में उपस्थित नहीं हुए। उन्होंने बताया कि अब चौथी बार अदालत ने पांच नवंबर की तारीख तय की है। गौरतलब है कि बिहार के आरा जिले के निवासी करीब 36 वर्षीय पवन सिंह भोजपुरी फिल्‍मों के अभिनेता और गायक हैं।

वर्ष 2014 में लॉलीपॉप लागेलू'' भोजपुरी गाने से सिंह को प्रसिद्धि मिली और बाद में उन्हें भोजपुरी सिनेमा में बतौर अभिनेता बहुत ख्याति मिली। उनको कई अवार्ड मिले हैं। वर्ष 2014 में पवन सिंह की पहली शादी नीलम सिंह से हुई थी और मार्च 2015 में नीलम ने अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद वर्ष 2018 में पवन की दूसरी शादी ज्योति सिंह से हुई।

टॅग्स :पवन सिंहउत्तर प्रदेशपवन सिंह भोजपुरी सांगभोजपुरीbhojpuri
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस