लाइव न्यूज़ :

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने शराब के नशे में हीरोइन की कर दी पिटाई, अभिनेत्री घायल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 2, 2018 13:14 IST

पवन सिंह ने अपनी को-स्टार और भोजपुरी फिल्मों की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की पिटाई की है। कहा जा रहा है कि पवन से जिस समय अभिनेत्री के साथ मारपीट की वह शराब के नशे में थे।

Open in App

मुंबई(2 अप्रैल): भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और ‘लॉलीपॉप लागेलू’ के सिंगर एक्टर पवन सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। पवन हाल ही में अपनी शादी को लेकर जमकर सुर्खियों में रहे थे। ऐसे में खबरों के मुताबिक पवन सिंह ने अपनी को-स्टार और भोजपुरी फिल्मों की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की पिटाई की है। कहा जा रहा है कि पवन से जिस समय अभिनेत्री के साथ मारपीट की वह शराब के नशे में थे।

दरअसल जर्नलिस्ट और भोजपुरी फिल्मों के पीआर शशिकांत सिंह ने यह जानकारी अपने फेसबुक एकाउंट पर दी है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक पवन सिंह शराब के नशे में धुत होकर अभिनेत्री अक्षरा सिंह की सिलवासा के एक होटल में जमकर पिटाई की है। ये मामला  इतना बढ़ा कि होटल के कर्मचारी ने आकर अक्षरा को बचाने की कोशिश भी की।  कहा जा रहा है पवन ने उनके सामने ही अभिनेत्री के बाल खींचकर उसका सिर दीवाल में टकराया। कहा जा रहा है इस मारपीट में अभिनेत्री के चोट भी आई है।

दरअसल अक्षरा और पवन सिंह यहां सिलवासा में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।  हालांकि, इस खबर पर अभी तक पवन सिंह और अक्षरा की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं, पवन और अक्षरा के लिंकअप की खबरें भी अक्सर सुर्खियों में रही हैं। ऐसे में इस तरह के प्रकरण ने दोनों के रिश्तों को एक नया मोड़ दे दिया है।

कौन है पवन सिंह

पवन सिंह ने बतौर गायक अपने अपने करियर की शुरूआत भोजपुरी एलबम ओढ़निया से 1997  में की थी।  इसके बाद उन्होंने कई गाने गाए फिर 2008 में पवन सिंह का एलबम लॉलीपॉप लागेलू रिलीज हुआ जो आज भी सुपरहिट है।  2007 में उन्होंने फिल्म 'रंगली चुनरिया तोहरा नाम' में बतौर अभिनेता अहम भूमिका निभाई। पवन सिंह को 2016 में अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक से सम्मानित किया गया। पवन सिंह ने अभी कुछ समय पहले ही बीजेपी में भी शामिल हुए हैं। बता दें कि पवन सिंह की यह दूसरी शादी है उनकी पहली पत्नी का नाम नीलम था।  नीलम ने शादी के कुछ महीने बाद ही सुसाइड कर लिया था। 

टॅग्स :भोजपुरीबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

बॉलीवुड चुस्कीबीजेपी सांसद और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में चोरी, 5.40 लाख रुपये उड़ा ले गया चोर

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?