लाइव न्यूज़ :

भोजुपरी स्टार पवन सिंह ने एक बार और मचाया धमाल, गाना- 'मार ता मजा बिना बियाहे राजा जी' ने तोड़े रिकॉर्ड

By धीरज पाल | Updated: May 4, 2018 18:32 IST

भोजपुरी स्टार पवन सिंह एक बार अपने तड़कते-भड़कते गाने के साथ चर्चा में हैं। उनकी आने वाली भोजपुरी फिल्म 'वांडेट' के दो गाने  रिलीज हो चुके हैं। वह सलमान खान के किरदार में हैं।

Open in App

पटना, 4 मईः भोजपुरी स्टार पवन सिंह एक बार अपने तड़कते-भड़कते गाने के साथ चर्चा में हैं। उनकी आने वाली भोजपुरी फिल्म 'वांडेट' के दो गाने  रिलीज हो चुके हैं। दोनों ही गाने इस वक्त यूट्यूब पर धमाल मचा रहे हैं। बता दें कि 21 अप्रैल को पहला गाना 'पलंगिया सोने ना दिया' रिलीज हुआ। ये गाना यूट्यूब पर कुछ दिनों तक टॉप ट्रेंडिंग में छाया रहा। इस गाने को कुछ ही दिनों में लगभग 64 लाख से अधिक लोगों ने देखा। इसके बाद इसी फिल्म का दूसरा गाना 1 मई को रिलीज हुआ। 'मार ता मजा बिना बियाहे राजा जी' गाना यूट्यूब पर रिलीज होते ही देखने वालों की भरमार लग गई और कुछ ही दिनों के अंदर इसे लाखों लोगों ने देख लिया है। भोजपुरी फिल्म 'वांटेड' के दोनों गानों को यूट्यूब पर अच्छा रिस्पांस मिला है।

सलमान खान के बाद वांटेड में दिखें पवन सिंह

साल 2009 में आई सलमान खान की फिल्म वांटेड के बाद भोजपुरी फिल्म वांटेड आ रही है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह ट्रेलर 17 अप्रैल को रिलीज किया गया था। इस फिल्म में पवन सिंह के साथ मणि भट्टाचार्या और अमृता आचार्य भी मौजूद हैं। यह फिल्म 27 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन खबरों की मानें तो यह फिल्म 11 मई को रिलीज होगी। इस फिल्म में पवन सिंह एक दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं।

'मार ता मजा बिना बियाहे राजा जी' गाने दिखीं मणि भट्टाचार्य 

'मार ता मजा बिना बियाहे राजा जी'  गाने में पवन सिंह के साथ मणि भट्टाचार्य दिख रही हैं। दोनों की जोड़ी और गाने में की गई पर्फार्मेंस दर्शकों को खूब लुभा रही हैं। इस गाने में मणि भट्टाचार्य काफी हॉट लग रही हैं। बता दें कि यूट्यूब पर पवन सिंह के गाने को लोग खूब पसंद करते हैं। इससे पहले पवन सिंह के कई गाने ऐसे हैं जो करोड़ों लोगों ने देखा है।

टॅग्स :भोजपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

बॉलीवुड चुस्कीबीजेपी सांसद और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में चोरी, 5.40 लाख रुपये उड़ा ले गया चोर

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?