लाइव न्यूज़ :

इस साल ईद पर कैटरीना से 'शादी' करने जा रहे सलमान खान, शुरू हुई तैयारियां!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 4, 2019 08:58 IST

पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में शादियां ही शादियां हो रही हैं. कई सेलिब्रिटीज ने पिछले साल शादी-ब्याह करके अपना संसार बसा लिया है और कुछ सेलेब्स इस साल शादी करने वाले हैं

Open in App

पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में शादियां ही शादियां हो रही हैं. कई सेलिब्रिटीज ने पिछले साल शादी-ब्याह करके अपना संसार बसा लिया है और कुछ सेलेब्स इस साल शादी करने वाले हैं. लेकिन सलमान खान का क्या? 53 साल के हो चुके सलमान शादी का नाम ही नहीं लेते. जब भी इस बारे में सवाल पूछो, टाल देते हैं. लेकिन अब खबर आ रही है कि सलमान आने वाली ईद के मौके पर शादी करने जा रहे हैं. पता है, उनकी दुल्हन कौन होगी?

कोई और नहीं, बल्कि कटरीना कैफ. जी हां. इस शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. यह सब सुनकर 'भाईजान' के फैन के दिल में लड्डू फूट रहे होंगे. लेकिन जनाब, सलमान और कटरीना की यह शादी रियल लाइफ में नहीं, बल्कि रील लाइफ में होने वाली है. एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान और कटरीना की अपकमिंग फिल्म 'भारत' के लिए यह वेडिंग सीक्वेंस शूट किया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक वेडिंग सॉन्ग होगा. इसे फिल्माने के लिए सेट पर शादी का सेटअप लगाने की तैयारियां चल रही हैं.

इसे फूलों से डेकोरेट कर दिया गया है. यह सलमान और कटरीना का साथ में दूसरा गाना होगा. इससे पहले एक गाना माल्टा में शूट किया गया था. दोनों आजकल इसी की तैयारी में बिजी हैं. सलमान इस सीक्वेंस को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते. वैसे, 'भारत' के सेट से कटरीना का एक फोटो वायरल हो चुका है, जिसमें वह ब्राइड लुक में नजर आ चुकी हैं. फिल्म 'भारत' ईद के मौके पर रिलीज होगी. 'भारत' को फॉलो कर रहे सलमान सलमान ने हाल ही में कपिल शर्मा शो में 'भारत' की कहानी का छोटा हिस्सा लीक कर दिया था.

सलमान इस शो में पिता सलीम खान, भाई सोहेल और अरबाज खान के साथ पहुंचे थे. इस दौरान कपिल ने सलमान से पूछा कि भाई दीपिका, प्रियंका की शादी हो गई है. आप 'भारत' फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं कैसा लग रहा है? इस पर सलमान ने कहा, ''फिल्म में जो मेरा किरदार है, उसकी शादी भी 72 साल तक नहीं होती है.

मैं भी उसी को फॉलो कर रहा हूं.'' इस पर कपिल कहते हैं कि भाई, फिल्म की स्क्रप्टि तो कुछ समय पहले ही लिखी गई है. इससे पहले आप किसे फॉलो कर रहे थे. इस सवाल को फिर सलमान अपने अंदाज में टाल जाते हैं. बहरहाल, हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है. फिल्म में सलमान 20 साल से लेकर 72 साल तक के अलग-अलग लुक में नजर आएंगे. फिल्म में सलमान-कटरीना के अलावा तब्बू, सुनील ग्रोवर, आसिफ शेख, दिशा पटानी और जैकी श्रॉफ भी हैं.

टॅग्स :सलमान खानकैटरीना कैफभारत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?