लाइव न्यूज़ :

पल्लवी डे के बाद एक और बंगाली अभिनेत्री बिदिशा ने की खुदकुशी, फ्लैट में लटका मिला शव, दोस्तों पुलिस को दिया ये बयान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 26, 2022 12:26 IST

पुलिस के मुताबिक अभिनेत्री ने अंदर से फ्लैट का दरवाजा बंद कर रखा था। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो उसने अभिनेत्री को फंदे से लटकता पाया।

Open in App
ठळक मुद्दे रिपोर्ट के मुताबिक बिदिशा नगर बाजार में एक रेंट के फ्लैट में रहती थीपुलिस को बिदिशा के घर से सुसाइड नोट भी मिला हैदोस्तों ने दावा किया है कि बिदिशा अनुभव नाम के बॉयफ्रेंड के साथ अपने रिश्ते को लेकर तनाव में थी

कोलकाताः बंगाली अभिनेत्री व मॉडल बिदिशा डे मजूमदार ने खुदकुशी कर ली है। 21 वर्षीय अभिनेत्री का शव उसके फ्लैट में फंदे से लटके मिला। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है वहीं अभिनेत्री के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक अभिनेत्री ने अंदर से फ्लैट का दरवाजा बंद कर रखा था। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो उसने अभिनेत्री को फंदे से लटकता पाया। रिपोर्ट के मुताबिक बिदिशा नगर बाजार में एक रेंट के फ्लैट में रहती थी। पूछताछ में पता चला कि वह 4 महीने पहले ही यहां रहना शुरू किया था।  वहीं सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को बिदिशा के घर से सुसाइड नोट भी मिला है

वहीं दोस्तों ने पुलिस को बताया कि अभिनेत्री अपने प्रेमी की वजह से तनाव में थी। दिया दास नाम के करीबी ने कहा कि वह बिदिशा के प्रेमी अनुभव की तीन प्रेमिकाएं थीं जिसको लेकर बिदिशा तनाव में रहती थी। वह अपने बॉयफ्रेंड को किसी दूसरी लड़कियों के साथ शेयर नहीं कर सकती थीं। रिपोर्ट के मुताबिक बिदिशा ने अपने सुसाइड नोट में कैंसर से पीड़ित होने की बात की है, लेकिन ये झूठ निकला।

गौरतलब है कि हाल ही में लोकप्रिय बंगाली टीवी अभिनेत्री पल्लवी डे  दक्षिण कोलकाता में अपने किराए के अपार्टमेंट में लटकी मिली थीं। पल्लवी डे ने अप्रैल में दक्षिण कोलकाता के गरफा इलाके में अपार्टमेंट किराए पर लिया था जहां वह अपने लिव इन पार्टनर" के साथ रह करती थीं। पत्रकारों को अपार्टमेंट के कार्यवाहक ने बताया था कि पल्लवी के साथी ने बेडरूम में अभिनेत्री को लटकते हुए पाया और जोर से मुझे आवाज दी। कार्यवाहक ने यह भी कहा कि उसने अन्य हाउसकीपिंग स्टाफ के साथ, उसके शव को नीचे उतारा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

टॅग्स :कोलकाताहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल