लाइव न्यूज़ :

पंडित जसराज को महान गायक बनाने में बेगम अख्तर का रहा है खास योगदान, बार-बार सुनते थे एक ही गाना

By भाषा | Updated: August 17, 2020 21:53 IST

पंडित जसराज ने बॉलीवुड में भी अपनी आवाज दी है । उनकी पत्नी मधुरा मशहूर फिल्मकार वी शांताराम की बेटी हैं लिहाजा हिन्दी सिनेमा से उनका नाता रहा है ।

Open in App
ठळक मुद्दे सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर भी पंडित जसराज की पसंदीदा गायिका रही हैं ।पंडित जसराज ने अपने बड़े भाई एवं शास्त्रीय गायक पंडित मणिराम के साथ तबला वादक के तौर पर शुरुआत की थी लेकिन 14 बरस की उम्र से वह शास्त्रीय गायन सीखने लगे ।

अपनी आवाज से दुनिया भर में प्रशंसक बनाने वाले संगीत मार्तंड पंडित जसराज खुद मशहूर गजल गायिका बेगम अख्तर के मुरीद थे और तबला वादन से गायन की ओर प्रवृत्त होने में इस दीवानगी का बड़ा हाथ था । पंडित जसराज ने अपने बड़े भाई एवं शास्त्रीय गायक पंडित मणिराम के साथ तबला वादक के तौर पर शुरुआत की थी लेकिन 14 बरस की उम्र से वह शास्त्रीय गायन सीखने लगे । 

इस बारे में एक बार भाषा को दिये साक्षात्कार में उन्होंने बताया था ,‘‘ हैदराबाद में हर रोज स्कूल जाते समय रास्ते में एक होटल पड़ता था जहां बेगम अख्तर की गायी गजल ‘दीवाना बनाना है तो दीवाना बना दे ,वरना तकदीर तमाशा ना बना दे ’ बजती थी । होटल का मालिक बार बार एक ही गजल बजाता था ।’’ उन्होंने कहा था ,‘‘ मेरे कदम वहीं रूक जाते थे । आवाज में ऐसी कशिश थी कि मैं आगे बढ ही नहीं पाता था । इससे स्कूल की बजाय होटल के सामने ज्यादा समय बीतने लगा ।’’ 

सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के फैन थे पंडित जसराज

सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर भी उनकी पसंदीदा गायिका रही हैं । उनका कहना था ,‘‘ मेरी सबसे पसंदीदा गायिका लता मंगेशकर हैं । उनके जैसा कोई नहीं है ।’’ शास्त्रीय संगीत से जुड़े होने के बावजूद वह हर तरह का संगीत सुनते थे और नये जमाने के संगीत से उन्हें गुरेज नहीं था । वह बीटल्स भी उतने ही चाव से सुनते थे जितना भीमसेन जोशी या मेहदी हसन को । उन्होंने कहा था ,‘‘ मेरी पसंद कहीं एक जगह पर ठहरी नहीं है । मुझे जो पसंद आ जाता है , मैं सुन लेता हूं । एक बार मैने जगजीत सिंह की गजल ‘सरकती जाये रूख से नकाब’ सौ बार सुन डाली । मुझे आज भी वह बहुत पसंद है ।’’

बॉलीवुड में दे चुके हैं अपनी आवाज 

उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी आवाज दी है । उनकी पत्नी मधुरा मशहूर फिल्मकार वी शांताराम की बेटी है लिहाजा हिन्दी सिनेमा से उनका नाता रहा है ।उन्होंने 1966 में वी शांताराम की फिल्म ‘लड़की सहयाद्रि की’ के लिये ‘वंदना करो’ भजन गाया था । इसके बाद 1975 में ‘बीरबल माय ब्रदर’ फिल्म के लिये पंडित भीमसेन जोशी के साथ जुगलबंदी की । 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच