लाइव न्यूज़ :

...तो इसलिए कैटरीना कैफ ने वरुण धवन की 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में काम करने से किया था मना!

By मेघना वर्मा | Updated: April 19, 2019 10:19 IST

कैटरीना का फिल्म को बाय-बाय कहने के बाद 'स्ट्रीट डांसर 3डी', श्रद्धा कपूर को ऑफर हुई थी। इस पर भी वरुण ने बताया कि ये उन दोनों के लिए रीयूनियन जैसा था।

Open in App

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी की तैयारियों में बिजी हैं। फिल्म के पहले पोस्टर को ही देखकर लोगों के अंदर फिल्म के लिए एक्साइटमेंट देखते ही बन रही हैं। मगर क्या आपको पता है कि श्रद्धा कपूर से पहले ये रोल कैटरीना कैफ को ऑफर किया गया था। जिसके लिए उन्होंने हामी नहीं भरी थी। सिर्फ यही नहीं बल्कि कॉल करके वरुण धवन से इसकी वजह भी बतायी थी। 

अगर सबकुछ सही रहता तो पहली बार कैटरीना कैफ और वरुण की जोड़ी स्क्रीन पर दिखाई देती। मगर ऐसा नहीं हो पाया मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में वरुण ने बताया, 'मेरे लिए ये बहुत अच्छी ऑपरच्यूनिटी थी कि मैं कैटरीना के साथ काम करूं मगर चीजें सही नहीं बैंठी। उनके और हमारी फिल्म के डेट्स मैच नहीं कर पा रहे थे।

कैटरीना को भी फिल्म में काम करने का मन था उन्होंने भी हमसे फिल्म की डेट को थोड़ा पोस्टपोन्ड करने के लिए कहा था। मगर ऐसा करना पॉसीबुल नहीं था।'

वरुण धवन ने आगे बताया कि कैटरीना कभी भी किसी प्रोजेक्ट को बिना इंन्फॉर्म किए नहीं छोड़तीं। इसीलिए कैटरीना ने वरुण को कॉल किया था। बात में उन्होंने वरुण को बताया भी कि वो क्यों ये फिल्म छोड़ रही हैं। ये उनकी म्योरिटी लेवल और रिस्पेक्ट को दिखाता है। वरुण ने कहा ये उनके लिए बहुत बड़ी बात है और आगे मौका मिला तो वो कैटरीना के साथ जरूर काम करना चाहेंगे। 

कैटरीना का फिल्म को बाय-बाय कहने के बाद ये फिल्म श्रद्धा कपूर को ऑफर हुई थी। इस पर भी वरुण ने बताया कि ये उन दोनों के लिए रीयूनियन जैसा था। रेमो डिसूजा और प्रभू देवा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में कुछ ऐसा देखने को मिलेगा जो इससे पहले कभी स्क्रीन पर नहीं हुआ होगा. 

टॅग्स :वरुण धवनकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीबेटी लारा की पहचान छुपाएंगे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर नहीं करेंगे फेस रिवील

बॉलीवुड चुस्कीविक्की कौशल और कैटरीना कैफ बने माता-पिता, बेटे का किया स्वागत, सोशल मीडिया पर लिखा

बॉलीवुड चुस्कीVarun Dhawan Movie: फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' जून 2026 में रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?