लाइव न्यूज़ :

भारत- पाक क्रिकेट मैच की वजह से 'बत्ती गुल मीटर चालू' की कमाई पर पड़ा असर, तीसरे दिन हुई सिर्फ इतनी कमाई

By विवेक कुमार | Updated: September 24, 2018 13:04 IST

शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी से सजी इस फिल्म की कहानी बिजली की समस्या पर आधारित है। फिल्म में  दिव्‍येंदु शर्मा भी सपोर्टिंग रोल में हैं।

Open in App

मुंबई, 24 सितम्बर: श्री नारायण सिंह के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। बिजली की समस्या पर बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर और दिव्येंदु शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है। अगर कमाई के बारे में बात करे तो तरण आदर्श के अनुसार फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 6.76 करोड़, शनिवार को 7.96 करोड़ और रविवार को अपने कमाई में इजाफा करते हुए 8.54 करोड़ की कमाई की। अब तक फिल्म ने कुल 23.26 करोड़ की कमाई कर ली है। 

मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म रविवार को ज्यादा कमाई करेगी लेकिन इंडिया- पाकिस्तान के मैच की वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं कर सकी।

बता दें कि शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी से सजी इस फिल्म की कहानी बिजली की समस्या पर आधारित है। फिल्म में  दिव्‍येंदु शर्मा भी सपोर्टिंग रोल में हैं जो शाहिद के दोस्त की भूमिका में  हैं और एक फैक्ट्री के मालिक हैं। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब दिव्‍येंदु के फैक्ट्री में बिजली का बिल अचानक से 54 लाख रुपए का आ जाता है। 54 लाख रुपए का बिजली का बिल न चुका पाने की वजह से वो आत्महत्या कर लेता है। जिसके बाद ये पूरा मामला कोर्ट तक पहुंचता है।

जिसके बाद शाहिद अपने दोस्त को इंसाफ दिलाने के लिए  इलेक्ट्रिसिटी कंपनी के खिलाफ केस लड़ते हैं। वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस यामी गौतम गुलनिर के किरदार में हैं जो एक वकील हैं और अपोजिशन की तरफ से केस लड़ती हैं। 

वैसे ये पहली बार है जब बिजली की इस समस्या को बड़े पर्दे पर दिखाया जा रहा है। फिल्म उत्तराखंड की पृष्ठभूमि पर बनी और बिजली विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार पर आधारित है। यह दूसरा मौका है जब शाह‍िद कपूर और श्रद्धा कपूर एक साथ नजर आ रहे हैं। इससे पहले दोनों फ‍िल्‍म 'हैदर' में नजर आए थे।  जो कि एक सुपरहिट फिल्म थी।

टॅग्स :बत्ती गुल और मीटर चालूबॉक्स ऑफिस कलेक्शनशाहिद कपूरश्रद्धा कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल