लाइव न्यूज़ :

कैंसर से जूझ रहे बांग्ला फिल्म निर्देशक पिनाकी चौधरी का 82 साल की उम्र में निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2022 08:08 IST

पिनाकी चौधरी की कला और संगीत में रुचि थी और उन्होंने 1983 में सिनेमा की दुनिया में कदम रखा, जब उन्होंने 'चेना अचेना' (ज्ञात और अज्ञात) फिल्म का निर्देशन किया।

Open in App
ठळक मुद्देपिनाकी चौधरी ने कोलकाता स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।वह कैंसर से पीड़ित थे और एक महीने पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।उन्हें 1996 में 'शंघाथ' (संघर्ष) के लिए और 2007 में 'बल्लीगंज कोर्ट' के लिए दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिले थे

कोलकाताः राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एवं बांग्ला फिल्म निर्देशक पिनाकी चौधरी का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। पिनाकी ने कोलकाता स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह 82 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटा है। वह कैंसर से पीड़ित थे और एक महीने पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, पिनाकी को तीन दिन पहले अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी क्योंकि चिकित्सकों ने उन्हें जीवन के अंतिम दिनों में उनके आवास पर ले जाने का सुझाव दिया था। पिनाकी चौधरी की कला और संगीत में रुचि थी और उन्होंने 1983 में सिनेमा की दुनिया में कदम रखा, जब उन्होंने 'चेना अचेना' (ज्ञात और अज्ञात) फिल्म का निर्देशन किया, जिसमें सौमित्र चटर्जी, अमोल पालेकर, तनुजा, छाया देवी जैसे कलाकारों ने काम किया था।

उन्हें 1996 में 'शंघाथ' (संघर्ष) के लिए और 2007 में 'बल्लीगंज कोर्ट' के लिए दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिले थे। पिनाकी चौधरी ने एक निर्माता के रूप में फिल्मी दुनिया में अपना करियर शुरू किया लेकिन बाद में निर्देशक बन गए। उन्हें दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। उन्हें पहली बार फिल्म 'शंघाथ' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। दूसरा राष्ट्रीय पुरस्कार फिल्म 'बल्लीगंज कोर्ट' को मिला। फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच