लाइव न्यूज़ :

'उन्होंने गला पकड़कर मुझे खींचा था, पेट पर लात मारी थी', पति के खिलाफ तलाक की अर्जी देने के बाद बोलीं अभिनेत्री- उनकी रशियन गर्लफ्रेंड है

By अनिल शर्मा | Updated: August 5, 2021 12:27 IST

अभिनेत्री ने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस ने बताया है कि उनके पति ने बाथरूम में ले जाकर उनके साथ मारपीट की थी। आरजू ने एक इंटरव्यू में बताया कि ये सच है कि मैं अपने पति से तलाक लेने जा रही हूं.

Open in App
ठळक मुद्देआरजू ने कहा कि उस आदमी ने मुझे गरदन पकड़कर घसीटा थावह मुझे गंदी गालियां देता था, वह चाहता था कि मैं उसके घर की नौकरानी बनकर रहूंः आरजूआरजू ने कहा कि उसे अपने फ्लैट से भी बाहर कर दिया गया था

फिल्म 'बागबान' और धारावाहिक 'नागिन 2' में काम कर चुकीं अभिनेत्री आरज़ू गोवित्रिकर ने पति सिद्धार्थ सभरवाल से तलाक की अर्ज़ी डालने की पुष्टि की है। आरजू ने ये फैसला पति द्वारा किए जा रहे बुरे बर्ताव को लेकर किया है। अभिनेत्री ने पति सिद्धार्थ सबरवाल के खिलाफ साल 2019 के मार्च महीने में वर्ली पुलिस स्टेशन में शराब के नशे में मारपीट करने का आरोप लगाकर एफआईआर भी दर्ज कराया था।

अभिनेत्री ने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस ने बताया है कि उनके पति ने बाथरूम में ले जाकर उनके साथ मारपीट की थी। आरजू ने एक इंटरव्यू में  इस बात को सही बताया है कि वह अपने पति से तलाक लेने जा रही हैं। उन्होंने कहा, अब मैं थक चुकी हूं। अब मैं पीछे नहीं हटने वाली। मैंने इस रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन मैं नाकामयाब रही।

वह मुझे गंदी गालियां देता था, वह चाहता था कि मैं उसके घर की नौकरानी बनकर रहूंः आरजू

आरजू ने अपने पति के इस बर्ताव के बारे में दो साल बाद खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि मैंने कभी भी मीडिया से इस बारे में बात नहीं की। 2 साल के बाद मैं आज इस बारे में बोल रही हूं। उस आदमी ने मुझे गरदन पकड़कर घसीटा था। उसने मुझे बहुत मारा। आरजू ने ये भी बताया कि उसे  अपने फ्लैट से भी बाहर कर दिया गया था। पति पर हिंसा का आरोप लगाते हुए कहा कि  वह मुझे गंदी गालियां देता था। वह चाहता था कि मैं उसके घर की नौकरानी बनकर रहूं।

उनकी रशियन गर्लफ्रेंड हैः आरजू

इंटरव्यू के दौरान आरजू ने बताया कि उनके पति का एक रशियन लड़की से चक्कर है। बकौल आरजू, उनकी रशियन गर्लफ्रेंड है...मेरे पास उनकी चैट है...और मुझसे मारपीट का सीसीटीवी फुटेज है।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपनागिन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम