लाइव न्यूज़ :

'बधाई हो' का सीक्वल 'बधाई दो' जनवरी से शुरू होगी शूटिंग, राजकुमार और भूमि होंगे लीड रोल में

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 19, 2020 08:21 IST

Open in App
ठळक मुद्देनेशनल अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म 'बधाई हो' को दो साल पूरे हो गए हैं फिल्म की शूटिंग जनवरी 2021 से शुरू करेंगे

नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म 'बधाई हो' को दो साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर अभिनेत्री भूमि पेडणेकर ने इस फिल्म के दूसरे सीक्वल 'बधाई दो' से जुड़ी जानकारी इंस्टाग्राम पर शेयर की है. उन्होंने राजकुमार राव के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है. दोनों इस फिल्म की शूटिंग जनवरी 2021 से शुरू करेंगे.

फिल्म के डायरेक्टर हर्षवर्धन कुलकर्णी होंगे, जिन्होंने साल 2015 में आई फिल्म 'हंटर' को निर्देशित किया था. कुलकर्णी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, ''मैं इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर खुशी महसूस कर रहा हूं. पारिवारिक कॉमेडी सदाबहार होती है और यह मनोरंजन से परिपूर्ण होगी, जिसे पूरे परिवार के साथ बैठकर देखा जा सकता है.

हमारा प्री-प्रोडक्शन वर्क शुरू हो गया है और इसकी शूटिंग जनवरी से शुरू होगी.'' फिल्म 'बधाई हो' में आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा लीड रोल में थे. फिल्म में नीना गुप्ता और गजराज राव की शानदार परफॉर्मेंस भी थी. सीक्वल फिल्म में राजकुमार और भूमि होंगे.

राजकुमार दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी का किरदार निभाएंगे, जो एक महिला थाने में अकेले पुलिस वाले हैं. भूमि एक पीटी टीचर का किरदार निभाती नजर आएंगी.

टॅग्स :राजकुमार रावभूमि पेडनेकर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव के घर गूंजी किलकारी, पत्नी पत्रलेखा ने दिया बेटी को जन्म

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव की 'मालिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, वीकेंड पर कमाए 15.02 करोड़

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल