लाइव न्यूज़ :

Baaghi 3 Trailer: जज्बातों को पेश करता टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 3' का ट्रेलर रिलीज, धमाकेदार एक्शन कर देगा हैरान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 6, 2020 11:24 IST

Baaghi 3 Trailer: टाइगर श्रॉफ की सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'बागी 3 (Baaghi 3 Trailer)' का ट्रेलर रिलीज हो गया है

Open in App
ठळक मुद्देटाइगर श्रॉफ एक नई फिल्म लेकर आ गए हैंटाइगर की फिल्म बागी 3 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो गया है

 Baaghi 3 Trailer: टाइगर श्रॉफ की सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'बागी 3 (Baaghi 3 Trailer)' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।और एक बार फिर टाइगर धमाकेदार एक्शन के साथ लौटे हैं। ट्रेलर काफी शानदार है। टाइगर श्रॉफ 'बागी 3' में जोरदार एक्शन कर रहे हैं।

कैसा है ट्रेलर

ट्रेलर की शुरुआत होती है टाइगर श्राफ के दमदार डायलॉग से, जिसनें वह कहते नजर आते हैं कि लोग रिश्तों में हदें पार करते हैं मेरा एक ऐसा रिश्ता था जिसके लिए मैंने सरहदें पार कर दीं। इसके बाद उड़ती हुई गाड़ियां आपको देखने को मिलेंगीं।

इसके साथ ही ट्रेलर में एंट्री होती है पुलिसवाले के रोल में रीतेश देशमुख की जो टाइगर श्रॉफ के भाई का किरदार निभा रहे हैं। उनके साथ ट्रेलर में श्रद्धा कपूर की धांसू स्टाइल में एंट्री होती है। ट्रेलर से साफ हो रहा है कि अंकिता लोखंड़े रीतेश के अपोजिट नजर आने वाली हैं।

वहीं टाइगर फिल्म में रोनित के किरदार में नजर आ रहे हैं तो अपने भाई से बेहद प्यार करते हैं उसको कुछ भी हो जाए तो वह आसमां सिर पर उठा लेता है, ऐसे में विक्रम किसी काम से सीरिया में जाता है और कुछ लोग उस पर हमला करते हैं और वह वह गायब हो जाता है जिसके बाद रोनित उसको ढूंढने जाता है। पूरा ट्रेलर एक भाई एक ढूंढने पर है। जिसमें शानदार डायलॉग और जज्बातों को पेश किया गया हैं।

 बागी सीरीज की हर फिल्म के साथ वह एक्शन का लेवल भी बढ़ाते जा रहे हैं।  बागी (Baaghi)' और 'बागी 2 (Baaghi 2)' की भारी सफलता के बाद, टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अपनी अगली फिल्म "बागी 3" के साथ तीन गुना एक्शन पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और ट्रेलर देखकर यह बात साबित भी हो जाती है। फिल्म 6 मार्च को पर्दे पर पेश हो रही है।

टॅग्स :बागी 3टाइगर श्रॉफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBaaghi 4 Box Office: टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' ने बॉक्स ऑफिस पर 50.74 करोड़ रुपये कमाए

बॉलीवुड चुस्कीBaaghi 4 Box Office: बागी 4 ने रिलीज के पहले दिन कमाए 13.20 करोड़, बॉक्स ऑफिस पर बरसे नोट

बॉलीवुड चुस्कीनिर्माता वाशु भगनानी ने दिवालिया होने और ऑफिस बेचने की खबरों पर दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'बड़े मियां छोटे मियां' पर लगा धार्मिक भावना को आहत करने का आरोप, अब मेकर्स ने दी सफाई, जानें मामला

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'बड़े मियां छोटे मियां' अब देखें ओटीटी पर, जानें कब और किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी मूवी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?