लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना के पिता और ज्योतिषी पी खुराना का हुआ निधन

By रुस्तम राणा | Updated: May 19, 2023 18:33 IST

बयान में कहा गया कि "बड़े दुख के साथ सूचित किया जा रहा है कि आयुष्मान और अपारशक्ति खुराना के पिता, ज्योतिषी पी खुराना का आज सुबह 10:30 बजे मोहाली में एक लंबी असाध्य बीमारी के कारण निधन हो गया। 

Open in App
ठळक मुद्देअपारशक्ति के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि पेशे से ज्योतिषी रहे पी खुराना ने पंजाब के मोहाली में अंतिम सांस लीपी खुराना का निधन शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे मोहाली में एक लंबी असाध्य बीमारी के कारण हुआखबरों के मुताबिक, उन्हें पंजाब के मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था

मुंबई: अभिनेता आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना के पिता पी खुराना का शुक्रवार को "लंबी लाइलाज बीमारी" के कारण निधन हो गया। अपारशक्ति के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि पेशे से ज्योतिषी रहे पी खुराना ने पंजाब के मोहाली में अंतिम सांस ली।

 बयान में कहा गया कि "बड़े दुख के साथ सूचित किया जा रहा है कि आयुष्मान और अपारशक्ति खुराना के पिता, ज्योतिषी पी खुराना का आज सुबह 10:30 बजे मोहाली में एक लंबी असाध्य बीमारी के कारण निधन हो गया। 

बयान में आगे कहा गया है, "व्यक्तिगत नुकसान के इस समय में हम आपकी सभी प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए ऋणी हैं।" खबरों के मुताबिक, उन्हें पंजाब के मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था और दिल की बीमारी का इलाज चल रहा था। आयुष्मान और अपारशक्ति दोनों ही अक्सर अपने पिता के साथ तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। 

2021 में एक फादर्स डे पोस्ट में, आयुष्मान ने एक लंबे नोट के साथ अपने बचपन के दिनों से अपने पिता की एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें लिखा था, "बचपन में पापा की लगायी पाबंदियों को तोड़ने में बहुत मजा आता था। और अब बड़े हो कर खुद पे।" लगयी पाबंदियां तोड़ी नहीं जाती।”

उन्होंने आगे कहा, "हमें उनसे अनुशासन, संगीत, कविता, फिल्मों और कला के लिए प्यार प्यार मिला। उन्होंने कानून का अध्ययन किया लेकिन ज्योतिष में हमेशा रुचि रखते थे। मेरे नाम पर डबल एन और डबल आर के पीछे वही कारण है। उसी समय उन्होंने हमें यह भी सिखाया कि हमारे पास अपने भाग्य को खुद बनाने की क्षमता है और हमारे अच्छे कर्म किसी भी भविष्यवक्ता को पछाड़ सकते हैं। मेरे मित्र, दार्शनिक और मार्गदर्शक। मेरे पिता ज्योतिषी पी खुराना"

टॅग्स :Ayushmann Khurranaबॉलीवुड हीरोBollywood Hero
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?