लाइव न्यूज़ :

रोमांटिक सीन्स शूट करते हुए छूट गए थे आयुष शर्मा के पसीने , आ रही थी पत्नी अर्पिता और बच्चों की याद

By वैशाली कुमारी | Updated: November 13, 2021 21:25 IST

आयुष शर्मा ने बात करते हुए बताया कि महिमा के साथ रोमांटिक सीन शूट करते समय वे बेहद असहज हो गए थे और उनके मन में पत्नी अर्पिता को लेकर कई ख्याल आ रहे थे। 

Open in App
ठळक मुद्दे फिल्म अंतिम में सलमान खान जहां एक सिख पुलिस वाले की भूमिका में हैं वहीं आयुष शर्मा ने इसमें एक गैंगस्टर की भूमिका में दिखाई देगें फिल्म ‘अंतिम : द फाइनल ट्रुथ’ 26 नवंबर को रिलीज होने जा रही है

सलमान खान और उनके बहनोई आयुष शर्मा की अपकमिंग फिल्म ‘अंतिम : द फाइनल ट्रुथ’ 26 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। वही फिल्म को लेकर आयुष शर्मा से एक इंटरव्यू के दौरान उनके और एक्ट्रेस महिमा मकवाना के ऊपर फिल्माए गए रोमांटिक सीन्स पर खुलकर बातचीत की गई। आयुष शर्मा ने बात करते हुए बताया कि महिमा के साथ रोमांटिक सीन शूट करते समय वे बेहद असहज हो गए थे और उनके मन में पत्नी अर्पिता को लेकर कई ख्याल आ रहे थे। 

आयुष ने बताया कि महिमा के साथ रोमांटिक सीन शूट करने से पहले वे बेहद असहज हो गए थे और उन्हें अर्पिता खान और बच्चों आहिल और अयात की ही याद आ रही थी। आयुष इस सोच में पड़ गए थे कि जब उनकी वाइफ और बच्चे इन रोमांटिक सीन्स को देखेंगे तो ना जाने वो उनके बारे में क्या सोचेगें। इस इंटरव्यू में आयुष ने फिल्म के डायरेक्टर महेश मांजरेकर के बारे में भी एक मजेदार किस्सा सुनाया है। आयुष बताया कि फिल्म के डायरेक्टर महेश मांजरेकर ने रोमांटिक सीन्स को लेकर उनके साथ एक प्रैंक कर दिया था। 

आयुष ने कहा कि महेश ने उनसे कहा था कि उन्हें रोमांटिक सीन के दौरान एक्ट्रेस महिमा को किस करना है। आयुष ने आगे बताते हुए कहा कि, यह बात सुनते ही उनकी सिट्टी-पिट्टी गुल हो गई और वो एक बच्चे की तरह महेश मांजरेकर से यह सीन ना फिल्माने कि रिक्वेस्ट करने लगे थे। आयुष के मुताबिक, उन्होंने एक्ट्रेस महिमा तक से यह सीन शूट ना करने के लिए रिक्वेस्ट कर डाली थी। आपको बता दें कि फिल्म अंतिम में सलमान खान जहां एक सिख पुलिस वाले की भूमिका में हैं वहीं आयुष शर्मा ने इसमें एक गैंगस्टर की भूमिका में दिखाई देगें।

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!