लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: फिल्मों से ज्यादा विवादों की वजह से सुर्खियों में रहीं आयशा टाकिया, ससुर के बयान से हुईं थी शर्मिंदा

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 10, 2018 06:46 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा टाकिया चार साल की थी तभी से मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। पन्द्रह साल में आयशा टाकिया ने फाल्गुनी पाठक के एक संगीत मेरी चूनर उड़ उड़ जाए वीडियो के लिए काम किया था।

Open in App

मुंबई, 10 अप्रैल: बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया का आज अपना 32वां जन्मदिन हैं। आयशा टाकिया का जन्म 10 अप्रैल साल 1986 को मुंबई में हुआ था। साल 2004 में फिल्म टारजन द वंडर कार से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। इस पहली फिल्म के लिए इन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी दिया गया। लेकिन प्रभु देवा की फिल्म 'वॉन्टेड' आयशा की सबसे सफल फिल्म है। सलमान खान के साथ इस फिल्म में काम करने के बाद इन्हें बॉलीवुड में खास सफलता मिली थी। इसके अलावा 'दिल मांगे मोर', 'शादी नंबर-1', 'शादी से पहले', 'कैश', 'पाठशाला', 'दे ताली' जैसी कई फिल्मों में आयशा टाकिया नजर आ चुकी हैं। 

ससुरवालों की वजह से विवादों में रहती है आयशा

आयशा जितनी अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियां नहीं बटोरती हैं, उससे ज्यादा वह विवादों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। आयशा सबसे ज्यादा विवादों में अपने पति और ससुर को लेकर रहती है। समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी और 'वॉन्‍टेड' में सलमान खान की हीरोइन बन चुकी आयशा टाकिया की शादी को सालों हो चुके हैं। लेकिन फिर भी वह अपने समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी के बायनों को लेकर विवादों में घिर जाती हैं। 

जब ससुर के बयान के लिए हुई थी शर्मिंदा

साल 2014 में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के बयान पर सफाई देने के चक्कर में अबू आजमी उनसे भी एक कदम आगे निकल गए थे। उन्होंने कहा था कि जो महिलाएं सहमति या बिना सहमति के सेक्स करती हैं उन्हें फांसी पर टांग देना चाहिए। इस बयान के बाद बेटे फरहान आजमी और बहू आयशा टाकिया आजमी ने उस बयान की कड़ी निंदा की थी। आयशा ने उस वक्त ट्वीट कर कहा था , 'मीडिया में मेरे ससुर का जो बयान सामने आया है, अगर वही सही है, तो मैं और फरहान इसे लेकर बेहद शर्मिंदा हैं। हम इस तरह की मानसिकता नहीं रखते। यह महिलाओं का अपमान है। अगर यह बयान सही है तो बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है'। 

ब्रेस्ट इंप्लांट को लेकर चर्चा में आईं थी

आयशा टाकिया ने जब फिल्म 'वॉन्‍टेड' और 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'संडे' में लीड रोल प्ले किया था, तब वह ब्रेस्ट इंप्लांट को लेकर विवादों में घिर गईं थी। खबरों के मुताबिक आयशा ने ब्रेस्ट इंप्लांट करवाया था। हालांकि आयशा ने  इस खबर पर कोई सफाई नहीं दी थी। 

लिप सर्जरी करा कर भी आईं चर्चा में

आयशा की लिप सर्जरी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। अपने इस न्यू लुक से वो सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुईं थी। हालांकि आयशा ने कभी इस बात को माना नहीं लेकिन उनकी ये तस्वीरें सबकुछ खुद बयां कर जाती है। फुलर लिप्स, जॉलाइन, आइब्रो और फोरहेड की सर्जरी से उनका लुक काफी बदला हुआ नजर आता है। हालांकि इस सर्जरी के बाद उनके बदले हुए लुक को लोगों ने पसंद नहीं किया। और वो कई इंवेट में ट्रोल होती हुई भी नजर आईं। 

आयशा का प्रारंभिक जीवन

आयशा टाकिया का जन्म और पालन पोषण महाराष्ट्र, मुंबई में हुआ था। उनके पिता गुजराती हैं, जब कि मां ब्रिटिश है। इसलिए उनका परिवार आधा महाराष्ट्रयिन है। घर पर ही रहकर उन्होंने अंग्रेजी बोलना सीखा था और फिल्मों में अभिनय करने के लिए उनको हिन्दी और तेलगू भाषा भी सीखनी पड़ी थी।

आयशा टाकिया चार साल की थी तभी से मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। पन्द्रह साल में आयशा टाकिया ने फाल्गुनी पाठक के एक संगीत मेरी चूनर उड़ उड़ जाए वीडियो के लिए काम किया था। तब से वह फेमस हुई थी। उसके बाद आयशा टाकिया दोबारा एक और वीडियो शेक इट डैडी में नजर आईं और इसके लिए आयशा टाकिया को हिन्दी फिल्म इंडस्ट्रीज में काफी सराहना भी मिली। इस तरह धीरे-धीरे आयशा टाकिया ने हिन्दी फिल्मों में अभिनय करना प्रारम्भ कर दिया था।

टॅग्स :आयशा टाकियाबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?