लाइव न्यूज़ :

औरंगाबाद ट्रेन हादसे से दुखी हुईं ऋचा चड्ढा बोलीं- हमें एक क्रांति की जरूरत है...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 8, 2020 12:13 IST

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ट्रेन से कुचलकर 16 मजदूरों की जान चली गई है। अब इस हादसे पर एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने भी अपना दुख जताया है।

Open in App
ठळक मुद्देऔरंगाबाद में रेलवे ट्रैक पर सो रहे कई मजदूरों को एक मालगाड़ी ने कुचल दिया है। ऋचा चड्ढा ने इस हादसे पर दुख जाहिर किया है।

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दिल दहला देने वाली रेल दुर्घटना हुई है। शुक्रवार (8 मई) सुबह औरंगाबाद जिले में रेल की पटरियों पर सो रहे कम से कम 14 प्रवासी मजदूरों को मालगाड़ी ने रौंद दिया। इस हादसे में चौदह मजदूरों के अलावा दो अन्य घायल हुए हैं। करमाड पुलिस थाने के तहत आने वाले क्षेत्र में सुबह सवा पांच बजे इस भीषण रेल हादसे के समय मजदूर पटरी पर सो रहे थे।

इस हादसे ने हर किसी को हैरान कर दिया है। लोग इस हादसे पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस हादसे से दुखी हैं और प्रतिक्रियाएं पेश कर रहे हैं। ऋचा चड्ढा ने इस हादसे पर दुख जाहिर किया है।

ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि- सुबह उठकर ऐसी खबर सुनना काफी बुरा लगता है! हम  इतने क्रूर कैसे हो सकते हैं, उन लोगों के साथ जिनके कारण हम आगे बढ़ रहे हैं? हमें एक क्रांति की जरूरत है।   ऋचा के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोग तरह तरह से इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। ऋचा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखती हैं।

ऋचा चड्ढा एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं।  ऋचा ने बहुत ही काम समय में हिंदी सिनेमा में अपने बेहतरीन अभिनय से एक खास मुकाम हासिल किया है।  मुंबई आने के बाद ऋचा ने मॉडलिंग की शुरुआत कर दी, इसके बाद उन्होंने थिएटर की ओर अपना रुख कर लिया।  ऋचा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म‘ओए लक्की! लक्की ओए' से की थी।इसके बाद वह निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर' में नज़र आयीं। 

रेल मंत्रालय ने जांच के दिए आदेश 

रेल मंत्रालय ने कहा है कि आज सुबह ट्रैक पर कुछ मजदूरों को देखने के बाद मालगाड़ी के लोको पायलट ने ट्रेन को रोकने की कोशिश की, लेकिन परभणी-मनमाड सेक्शन के बदनपुर और करमाड स्टेशनों के बीच उन्हें टक्कर लग गई। घायलों को औरंगाबाद सिविल अस्पताल ले जाया गया है। जांच के आदेश दिए गए हैं। 

 

टॅग्स :ऋचा चड्ढाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!