केएल राहुल के साथ अथिया शेट्टी की होगी शादी! भाई अहान शेट्टी ने दी ये जानकारी
By अनिल शर्मा | Published: May 4, 2022 04:30 PM2022-05-04T16:30:13+5:302022-05-04T16:34:27+5:30
अथिया और केएल राहुल के लंबे समय तक रिश्ते में रहने की अफवाह थी और उन्होंने पिछले साल अपने रिश्ते की पुष्टि की जब वे अहान की फिल्म तड़प के प्रीमियर में शामिल हुए थे।
मुंबईः क्रिकेटर बॉयफ्रेंड केएल राहुल के साथ अथिया शेट्टी की शादी की अफवाहों के बीच, उनके भाई अहान शेट्टी ने कहा है कि ऐसा कोई योजना नहीं है। हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अथिया दिसंबर में केएल राहुल से शादी करने वाली हैं।
अथिया और केएल राहुल के लंबे समय तक रिश्ते में रहने की अफवाह थी और उन्होंने पिछले साल अपने रिश्ते की पुष्टि की जब वे अहान की फिल्म तड़प के प्रीमियर में शामिल हुए थे। स्पेशल स्क्रीनिंग में दोनों ने रेड कार्पेट पर एक साथ पोज दिए।
दैनिक भास्कर से बात करते हुए, अहान ने कहा, "हम हर साल अपने नानू (दादाजी) के घर ईद मनाते हैं। हम उन्हें प्यार से अब्बू कहते हैं। वहीं हम खाना खाते हैं। जहां तक शादी का सवाल है, कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। वहां ऐसी कोई रस्म नहीं है, ये सब अफवाहें हैं। जब शादी ही नहीं है, तो हम आपको डेट कैसे दे सकते हैं?"
अहान ने कहा कि सगाई भी नहीं हुई है। हाल फिल्हाल ऐसी कोई प्लानिंग नहीं है। अगले कुछ महीनों में भी शादी की कोई योजना नहीं है। इस साल की शुरुआत में, अथिया को केएल राहुल की अगवानी करने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था और उन्हें एक साथ जाते हुए देखा गया था।
अथिया के पिता, अभिनेता सुनील शेट्टी के बारे में बात करते हुए, केएल राहुल ने एक साक्षात्कार में गौरव कपूर से कहा था, "वह हर बार समझदारी से बात करते हैं क्योंकि वह खेल को समझते हैं। अथिया को आखिरी बार 2019 की फिल्म मोतीचूर चकनाचूर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ देखा गया था। सुनील हाल ही में तेलुगु फिल्म घनी में नजर आए थे