लाइव न्यूज़ :

इस फ़ेमस अभिनेत्री से बात तक नहीं कर पा रहे थे अटल बिहारी वाजपेयी, शर्म से हो गए थे पानी - पानी

By विवेक कुमार | Updated: August 16, 2018 16:10 IST

अपने साहित्यिक जीवन में अटल जी ने 'क्या खोया क्या पाया जग में' 'मौत से ठन गई', 'मैं न चुप हूं न गाता हूं' और 'राह कौन सी जाऊं मैं' जैसे कई शानदार कविताएं लिखी हैं। 

Open in App

मुंबई, 16 अगस्त: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें दिल्ली के एम्स में लाइफ स्पोर्ट पर रखा गया है। राजनीति के अलावा वाजपेयी जी का साहित्य, कविताओं और फिल्मों से भी काफी लगाव रहा है। अटल जी बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी के बहुत बड़े फैन थे।

अटल जी को हेमा मालिनी की 1972 में आई फिल्म 'सीता और गीता' इतनी पसंद थी कि उन्होंने इस फिल्म को 25 बार देखा था। बता दें कि फिल्म 'सीता और गीता' में हेमा मालिनी डबल रोल में थीं और जिसके डायरेक्टर रमेश सिप्पी थे। वहीं इस फिल्म में धर्मेन्द्र और संजीव कुमार लीड रोल में थे। इस फिल्म के लिए हेमा को फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार भी मिला था।  

हेमा मालिनी ने अटल बिहारी वाजपेयी से मुलाकात का जिक्र करते हुए बताया था कि जब मैं उनसे मिली थी तो वे मुझसे बात करने में भी हिचकिचा रहे थे। इस पर मैंने वहां मौजूद एक महिला से पूछा कि क्या बात है? वह मुझसे बात क्यों नहीं कर रहे हैं?

इस पर उस महिला ने मुझे बताया कि वास्तव में अटल जी आपके (हेमा मालिनी) के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। अटल जी ने 1972 में आई आपकी फिल्म ‘सीता और गीता’ 25 बार देखी थी। इसलिये वह अचानक आपको सामने पाकर हिचकिचा रहे हैं।

बता दें कि अपने साहित्यिक जीवन में अटल जी ने 'क्या खोया क्या पाया जग में' 'मौत से ठन गई', 'मैं न चुप हूं न गाता हूं' और 'राह कौन सी जाऊं मैं' जैसे कई शानदार कविताएं लिखी हैं। 

टॅग्स :अटल बिहारी बाजपेईहेमा मालिनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: पीएम मोदी ने रचा इतिहास, इतने दिन तक देश चलाने वाले बने सबसे लंबे समय के प्रधानमंत्री!

ज़रा हटकेVIDEO: हेमा मालिनी से नाराज हुआ बुजुर्ग, कहा सेलिब्रिटीज को खास सुविधा, देखें वायरल वीडियो

भारतPHOTOS: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ की मनमोहक तस्वीरें वायरल, 230 करोड़ की लागत, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं

भारतराष्ट्र प्रेरणा स्थल, 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, 230 करोड़ रुपये की लागत, 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला, जानें और क्या खास

भारतपीएम मोदी ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?