लाइव न्यूज़ :

कश्मीरी पंडित की हत्या पर बोले फिल्ममेकर- पन्नू और बॉलीवुड के भास्करों की आपराधिक चुप्पी राष्ट्रविरोधी एजेंडे को उजागर करती है

By अनिल शर्मा | Updated: June 4, 2021 11:04 IST

बीते दिनों कश्मीर में त्राल के बीजेपी काउंसलर राकेश पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देबीते दिनों कश्मीर में त्राल के बीजेपी काउंसलर राकेश पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी गईअशोक पंडित ने अपने ट्वीट में राकेश पंडित की हत्या का मुद्दा उठायाराकेश पंडित की हत्या की पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निंदा की

बीते दिनों कश्मीर में त्राल के बीजेपी काउंसलर राकेश पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या की सभी राजनीतिक पार्टियों ने निंदा की। इस बीच फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी राकेश पंडित की हत्या को लेकर ट्वीट किया जो काफी वारयल हो रहा है।

अशोक पंडित ने अपने ट्वीट में राकेश पंडित की हत्या का मुद्दा उठाते हुए लिखा है कि राजनीतिक दलों, लुटियंस मीडिया  और पन्नू, भास्कर की आपराधिक चुप्पी उनके राष्ट्रविरोधी एजेंडे को उजागर करती है। 

अशोक पंडित ने ट्वीट किया-

'प्रमुख राजनीतिक दलों, वामपंथी उदारवादियों, लुटियंस मीडिया, पन्नू और बॉलीवुड के भास्करों की राकेश पंडित (कश्मीरी हिंदू) की भीषण हत्या पर आपराधिक चुप्पी, प्लेकार्ड गिरोह उनके राष्ट्रविरोधी एजेंडे को उजागर करती है।'

गौरतलब है कि बुधवार शाम दक्षिणी कश्मीर के त्राल में दो आतंकी वारदातें हुई। आतंकियों ने त्राल के बीजेपी काउंसलर राकेश पंडिता की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि त्राल के एसओजी कैंप में पुलिस से हथियार छीन कर पुलिस पर फायरिंग करने वाले एक आतंकी के सहयोगी को भी पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में मार गिराया। 

राकेश पंडित की हत्या पर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'भाजपा पार्षद राकेश पंडित, कश्मीर में मुख्यधारा के राजनेताओं की हत्या की एक लंबी सूची में शामिल हो गए, मैं इस हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करता हूं।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!