लाइव न्यूज़ :

शिवसेना सांसद और सोनिया गांधी की मुलाकात पर बॉलीवुड प्रोड्यूसर का फूटा गुस्सा, लिखा-इसका भुगतान करना पड़ेगा, लोग देख रहे हैं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 26, 2019 09:37 IST

अशोक पंडित सोशल मीडिया पर अपनी बात बेवाकी से रखने के लिए जाने जाते हैं। वह आए दिन सामाजिक और राजनीतिक हर एक मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर राजनीतिक घमासान जारी है। बीते शनिवार को अचानक से देवेंद्र फड़नवीस ने महाराष्ट्र से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले कर हर किसी को चौंका दिया था।

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर राजनीतिक घमासान जारी है। बीते शनिवार को अचानक से देवेंद्र फड़नवीस ने महाराष्ट्र से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले कर हर किसी को चौंका दिया था। लेकिन अभी भी बीजेपी को शक्ति परीक्षण की आवश्यकता है। ऐसे में बीजेपी के लिए बहुमत साबित करना आसान नहीं होगा। इसी बीत वसेना के कुछ सांसद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मिले, जिनमें अरविंद सावंत, अनिल देसाई, गजानन कीर्तिकर और राहुल शेवाले शामिल है। इस मुलाकात पर बॉलीवुड प्रोड्यूसर अशोक पंडित का गुस्सा फूटा है।

अशोक पंडित सोशल मीडिया पर अपनी बात बेवाकी से रखने के लिए जाने जाते हैं। वह आए दिन सामाजिक और राजनीतिक हर एक मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं। ऐसे में इस बार अशोक पंडित ने शिवसेना पर निशाना साधा है और कहा है कि उनको इसका भुगतान करना पड़ेगा।

शिवसेना और सोनिया गांधी की मुलाकात पर निशाना साधते हुए उन्होंने ट्वीट किया। अशोक ने लिखा है कि मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि बाला साहब ठाकरे ने इस भयावहता के बारे में कभी सोचा भी नहीं होगा। वह विदेशी राष्ट्र के खिलाफ लड़े और इन्हें कभी भी प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया,लेकिन दुर्भाग्यवश उनके अपने व्यक्तियों ने ही इनकी तरफ समर्पण कर दिया। शिवसेना को इसका भुगतान करना पड़ेगा, लोग देख रहे हैं।

अशोक ने देवेंद्र को दी थी बधाई

 देवेंद्र फड़नवीस दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने राजभवन में सुबह सीएम पद की शपथ ली। ऐसे में अशोक ने ट्वीट करते संजय राउत पर निशाना साधा है।

अशोक पंडित ने सबसे पहले बीजेपी को बधाई दी है। इसके बाद उन्होंने लिखा है किदेवेंद्र फडणवीस को सीएम बनने के लिए और अजीत पवार को उपमुख्यमंत्री बनने पर दिल से शुभकामनाएं। यह साबित करता है कि राजनीति में परिपक्वता कितनी जरूरी है। अपनी पार्टी में लोगों को चाणक्य की जरूरत होती है, संजय राउत की नहीं

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?