लाइव न्यूज़ :

शाहिद अफरीदी के विवादित बयान पर फिल्म मेकर का फूटा गुस्सा, कहा- शर्म करो पाकिस्तान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 18, 2020 13:26 IST

शाहिद अफरीदी के इस बयान पर हर कोई प्रतिक्रिया दे रहा है। क्रिकेटर्स से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक का इस पर गुस्सा फूटा है

Open in App
ठळक मुद्देगंभीर हालात में अफरीदी का बयान भारतीयों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है।फिल्म मेकर अशोक पंडित का भी इस गुस्सा फूटा है।

शाहिद अफरीदी ने एक ओर जहां भारतीय क्रिकेटर्स से कोरोना वायरस से लड़ाई के नाम पर पैसा मांगा, तो वहीं दूसरी तरफ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान भी दे डाला। एक ओर जहां पूरा विश्व कोविड-19 के संकट से लड़ रहा है, वहीं ऐसे गंभीर हालात में अफरीदी का बयान भारतीयों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है।

शाहिद  अफरीदी के इस बयान पर हर कोई प्रतिक्रिया दे रहा है। क्रिकेटर्स से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक का इस पर गुस्सा फूटा है और अफरीदी की लताड़ लगाई है। ऐसे में फिल्म मेकर अशोक पंडित का भी इस गुस्सा फूटा है।

अशोक पंडित ने अपनी प्रतिक्रिया पेश की है। अशोक पंडित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीति मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं। 

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने भी शाहिद अफरीदी के बयान पर गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, 'हमारी सेना और पीएम मोदी को गाली देते हुए मोहम्मद शाहिद अफरीदी। यह वीडियो उन शहरी नक्सलियों के लिए है जो कहते हैं कि खेल सीमाओं से परे है और वो वहां अस्पताल बनाना चाहते हैं। पाकिस्तान एक आतंकवादी राष्ट्र है और ऐसा ही रहेगा। शर्म करो पाक।'

क्या था मामला

 हाल ही में वीडियो वायरल हुआ, जिसमें शाहिद अफरीदी पाकिस्तानी फौज के साथ खड़े दिख रहे हैं। अफरीदी कहते हैं, 'मैं आपसे मिलकर बेहद खुश हूं लेकिन बहुत बड़ी बीमारी पूरी दुनिया में फैली हुई है... लेकिन इससे भी बड़ी बीमारी मोदी के दिलो-दिमाग में है और वो बीमारी मजहब की बीमारी है... मजहब को लेकर वो सियासत कर रहे हैं और हमारे 2 किलोमीटर पर जहां हमारे कश्मीरी भाई... कश्मीरी बहनें... बुजुर्ग हमारे... उनके साथ जो इतने अरसों से जुल्म कर रहे हैं वो... उन्हें जवाब देना होगा..."

अफरीदी आगे कहते हैं, "वैसे तो मोदी बहुत दिलेर बनने की कोशिश करते हैं, लेकिन हैं डरपोक आदमी... इतने छोटे से कश्मीर के लिए 7 लाख की फौज जमा की है... जबकि हमारे पूरे पाकिस्तान की फौज 7 लाख की है... लेकिन उन्हें ये नहीं पता 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच