लाइव न्यूज़ :

विशाखापट्टनम में जहरीली गैस लीक होने पर बॉलीवुड सितारों का आया रिएक्शन, बोले- 2020 की एक और तबाही...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 7, 2020 11:25 IST

Vizag Gas Leak: आंध्र प्रदेश के विजाग में एक मल्टीनेशनल कंपनी के केमिकल प्लांट में जहरीली गैस लीक होने की वजह से एक बच्चे समेत सात लोगों की जान चली गई

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश के विजाग में एक मल्टीनेशनल कंपनी के केमिकल प्लांट में जहरीली गैस (Vizag Gas Leak) लीक होने की वजह से एक बच्चे समेत सात लोगों की जान चली गईइस दिल दहला देने वाले हादसे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम (Visakhapatnam Vizag gas leak accident) स्थित आर.आर. वेंकटपुरम गांव में एल.जी पॉलिमर उद्योग में अचानक केमिकल गैस लीक होने से बड़ा हादसा हो गया। हादसा गुरुवार (7 मई) की सुबह साढ़े तीन बजे हुआ। हादसे में अबतक सात लोगों की मौत हो गई है। जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। 120 से अधीक लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कई लोग अभी भी सड़कों पर बेहोश पड़े हुए हैं और कई आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ हो रही है।

इस दिल दहला देने वाले हादसे की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यही नहीं, बॉलीवुड के सितारे भी अब इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। बॉलीवुड प्रोड्यूसर अशोक पंडित (Ashoke Pandit) और एक्ट्रेस कुबरा (Kubbra Sair) सैत ने इसे लेकर ट्वीट किया है।

बॉलीवुड प्रोड्यूसर अशोक पंडित (Ashoke Pandit) ने विजाग गैस लीक (Vizag Gas Leak) को लेकर ट्वीट किया है और लिखा है, 'बीमार पड़े 1,000 लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं। विजाग में केमिकल प्लांट में आज सुबह गैस लीक होने की वजह से कई लोग बीमार भी पड़ गए हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, लीकेज सुबह 3 बजे हुई 'सेक्रेड गेम्स' में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस कुबरा सैत (Kubbra Sait) ने भी ट्वीट किया है और लिखा है, 'विजाग गैस लीक (Vizag Gas Leak) 2020 की एक और तबाही है। विजुअल्स दिल दहला देने वाले हैं. अब सरकार को कुछ करना चाहिए। कुछ इस तरह कुब्रा सैत ने भी इस घटना को लेकर दुख जताया है।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'विशाखापट्टनम में स्थिति के संबंध में एमएचए (गृह मंत्रालय) और एनडीएमए (राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) के अधिकारियों से बात की गई है, जिस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। मैं विशाखापट्टनम में सभी की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।' 

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल