लाइव न्यूज़ :

क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में शाहरुख के बेटे आर्यन खान को झटका, जमानत याचिका खारिज, आर्थर जेल में रहेंगे

By विनीत कुमार | Updated: October 8, 2021 17:41 IST

मुंबई की एक अदालत ने मादक पदार्थ की बरामदगी से जुड़े मामले में आर्यन खान और दो अन्य लोगों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। आर्यन खान अब मुंबई के आर्थर जेल में रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देआर्यन खान समेत दो आरोपियों अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत याचिका खारिज।मुंबई के आर्थर जेल में आर्यन खान को अब रहना होगा, उन्हें शुक्रवार दिन में ही जेल भेजा गया था।कोर्ट ने कल आर्यन को न्यायिक हिरासत में भेजने के निर्देश दिए थे, अभी पांच दिन आर्थर जेल के क्वारंटीन बैरक में रहेंगे आर्यन।

मुंबई: क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में फंसे बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को अब अगले कुछ दिन जेल में बिताने पड़ेंगे। कोर्ट ने उनकी और दो अन्य आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। आर्यन को शनिवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार किया था।

इसके बाद से वे मुंबई के एनसीबी दफ्तर में ही थे। हालांकि शुक्रवार को जब कोर्ट में एक ओर जमानत पर सुनवाई चल रही थी, उसी बीच आर्यन समेत 8 आरोपियों को आर्थर रोड जेल पहुंचा दिया गया था। कोर्ट ने आर्यन के दोस्त अरबाज मर्चेंट की जमानत याचिका भी खारिज की है। साथ ही मुनमुन धमेचा को भी जेल में रहना होगा।

इससे पहले गुरुवार को आर्यन खान और सात अन्य आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। कोर्ट ने एनसीबी की हिरासत अवधि बढ़ाए जाने की अर्जी खारिज करते हुए कहा कि अस्पष्ट आधार पर हिरासत प्रदान नहीं की जा सकती।

इसके बाद अदालत ने कहा कि जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई की जाएगी। हालांकि कोविड प्रोटोकॉल के कारण न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बावजूद आर्यन और अन्य आरोपी गुरुवार की रात एनसीबी दफ्तर में बने सेल में ही रहे थे।

मुंबई के आर्थर जेल में आर्यन खान

मिली जानकारी के अनुसार आर्यन खान सहित 5 कैदियों को मुंबई के आर्थर जेल के बैरक नंबर-1 में रखा गया है। उन्हें और अन्य आरोपियों को शुक्रवार दिन में ही लाया गया था। यह दरअसल विशेष क्वारंटीन बैरक है। आर्यन समेत अन्य को तीन से पांच दिन क्वारंटीन बैरक में रहना होगा। इसके बाद इन्हें अन्य कैदियों के साथ जेल भेजा जाएगा।

हालांकि इस बीच आर्यन को अन्य कैदियों की तरह ही जेल का खाना खाना पड़ेगा और जेल के तमाम नियमों का पालन करना होगा। अगर किसी में कोरोना के इन तीन से पांच दिनों में नजर आते हैं तो इन्हें अलग किया जाएगा। बता दें कि महिला आरोपियों को बायकुला जेल भेजा गया है।

टॅग्स :आर्यन खानशाहरुख खानNCB Mumbaiनारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

ज़रा हटकेकेकेआर में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, शाहरुख खान से भिड़े जगतगुरु रामभद्राचार्य?, कहा-‘गद्दार’ हैं एक्टर

भारतVIDEO: लियोनेल मेसी से मिले शाहरुख खान, बेटे अबराम का रिएक्शन वायरल

भारतकोलकाता में मेस्सी-मेस्सी?, शाहरुख खान मिलने पहुंचे, आधी रात को दिसंबर की सर्दी के फैंस सैलाब, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?