अरुण जेटली के निधन पर बॉलीवुड हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि, अदनान सामी ने कहा- बहुत दयालु आत्मा थे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 24, 2019 02:02 PM2019-08-24T14:02:03+5:302019-08-24T14:02:03+5:30

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का आज 12 बजकर 7 मिनट पर निधन हो गया। देशभर से लोग उनकी आत्मा की शांति और परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना कर रहे हैं।

arun jaitley death Karan Johar Anil Kapoor sunny deol Adnan Sami and bollywood and other celebs share condolences | अरुण जेटली के निधन पर बॉलीवुड हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि, अदनान सामी ने कहा- बहुत दयालु आत्मा थे

फाइल फोटो

Highlightsअरुण जेटली को सांस लेने में परेशानी के चलते एम्स में भर्ती कराया गया था।हालात में सुधार न होने की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा था।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का निधन हो गया है। उन्होंने राजधानी दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। एम्स ने इसकी घोषणा करते हुए एक संक्षिप्त बयान में कहा कि हम बड़े दुख के साथ अरुण जेटली के निधन की जानकारी दे रहे हैं। 

जेटली को सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी की शिकायत के बाद नौ अगस्त को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ते देख डॉक्टरों ने उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा था। इसके बाद भी हालत में सुधार नहीं होने पर जेटली जेटली को ECMO, IABP सपॉर्ट पर रखा गया, ताकि वह सांस ले सकें। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती जेटली को देखने देश के कई बड़े नेता पहुंचे थे। उनके निधन के बाद बॉलीवुड हस्तियों ने भी शोक जताया है..

अनिल कपूर ने लिखा कि पहली बार श्री अरुण जेटली से लगभग 20 साल पहले मिला था और तब से उनका प्रशंसक हूं। उनका निधन राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है। हम उन्हें याद करेंगे। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

सिंगर मालिनी अवस्थी ने लिखा- एक और तेजस्वी व्यक्तित्व की असमय विदाई!अरुण जेटली जी की क्या वाक शक्ति थी, क्या हाजिरजवाबी! जेटली जी एवं सुषमा जी दोनों का निधन अपूर्णीय क्षति है। दोनों के व्यक्तित्व और वाक कौशल ने प्रबुद्धजनों से लेकर आमजन को विचारधारा से जोड़ा, राजनीति की ओर आकर्षित किया। दुःखद! ॐ शांति

तरन आदर्श ने लिखा है- देश ने एक महान नेता खोया..आप याद आओगे 

रितेश देशमुख ने लिखा- अरुण जेटली जी के निधन से गहरे सदमे में हूं..उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति गहरी संवेदना

सनी देओल ने लिखा- देश ने एक औऱ महान नेता खोया। हमारे विचार और प्रार्थना उनके परिवार के साथ हैं।

कोएना मित्रा ने लिखा- हमारे देश ने एक और महान नेता खोया। उनकी आत्मा को शांति..



अदनान सामी का ट्वीट


करण जौहर का ट्वीट-


निमरत कौर का ट्वीट-


टिस्का चोपड़ा-


गुल पनाग-


आशा भोसले-


लगा मंगेशकर-


ईशा देओल-

 

Web Title: arun jaitley death Karan Johar Anil Kapoor sunny deol Adnan Sami and bollywood and other celebs share condolences

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे