लाइव न्यूज़ :

Article 15 Box Office Collection Day 1: 'कबीर सिंह' के आगे फीका पड़ा आयुष्मान खुराना का जादू, पहले दिन कमाए बस इतने करोड़ रुपए

By मेघना वर्मा | Updated: June 29, 2019 09:12 IST

हालंकि फिल्म ने अंधाधुन से ज्यादा ही कमाए है साथ ही आयुष्मान की पिछली दोनों फिल्में (बधाई हो और अंधाधुन) सुरपहिट रही हैं तो माना जा रहा है कि ये फिल्म भी देर से ही सही पर कमाल जरूर दिखाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देआयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 28 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है।फिल्म आर्टिकल 15 समाज में फैली विचार धारा पर गहरा प्रहार कर रही है।

आयुष्मान खुराना हमेशा ही कुछ हटकर फिल्म करने के लिए जाने जाते हैं। इस बार भी वो आर्टिकल 15 फिल्म के साथ लोगों के बीच हैं। उनकी पिछली दो फिल्में अंधाधुन और बधाई हो ने सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी अच्छी कमाई की थी। मगर इस बार उनकी फिल्म आर्टिकल 15 शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह के आगे पहले दिन कुछ कमाल नहीं कर पाई। 

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15, कबीर सिंह के चलते कहीं छुप गई। रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन आयुष्मान खुराना की फिल्म ने 10-15 प्रतिशत की ही कमाई की। वीकेंड पर पहले दिन फिल्म नें 3.50 से 4 करोड़ तक की कमाई ही कर पाई है। 

हालंकि फिल्म ने अंधाधुन से ज्यादा ही कमाए है साथ ही आयुष्मान की पिछली दोनों फिल्में सुरपहिट रही हैं तो माना जा रहा है कि ये फिल्म भी देर से ही सही पर कमाल जरूर दिखाएगी। फिल्म की बात करें तो एक ऐसे मुद्दे पर बनी है, जो आपको साचने पर मजबूर कर देगी। हर समाज में फैली विचार धारा पर गहरा प्रहार कर रही है। अभिनव सिन्हा के निर्देशन में बनी ये फिल्म काबिले तारीफ है।फिल्म में ईशा तलवार, सयानी गुप्ता और मोहम्मद जीशान अयूब जैसे कलाकर भी अहम रोल में है। फिल्म में जाति के भेदभाव के मुद्दे को उठाया गया है। 

फिल्म की कहानी

उत्तर प्रदेश के लालगाँव में अप्पर पुलिस अधीक्षक के पद पर आयपीएस अफसर अयान रंजन (आयुष्मान खुराना) की नियुक्ति होती है। गाँव से अचानक 3 लड़कियां लापता हो जाती हैं। जिनमे से दो की लाश मिलती है। जैसे-जैसे अपराध की गुत्थी खुलती जाती है भारतीय वर्ण व्यवस्था की सच्चाई उजागर होती जाती है। जो अयान रंजन के लिए अपराध से बड़ी चुनौती साबित होती है।

अयान लड़कियों की मौत की सच्चाई के काफ़ी करीब होता है लेकिन उस पर दबाव बनाया जाता है।अयान इस केस को सुलझाने में जुट जाता है पर उसकी राह मुश्किलों से भरी हुई होती है। इसके अलावा वह गांव के लोगों की विचारधारा बदलने की कोशिश भी करता है। फिल्म एक गंभीर मुद्दे पर आधारित होने के बावजूद भी काफी मनोरंजन करती है। 

टॅग्स :आयुष्मान खुराना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसूरज बड़जात्या की फिल्म में प्रेम बनेंगे आयुष्मान खुराना, पढ़ें पूरी खबर

बॉलीवुड चुस्कीThamma box office collection day 1: पहले दिन 25.11 करोड़ रुपये, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ने सिनेमाघरों में किया धमाल

बॉलीवुड चुस्कीTahira Kashyap: सात साल बाद फिर से..., आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर से स्तन कैंसर, इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा

क्रिकेटT20 World Cup 2024 के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, खुशी से झूमे बॉलीवुड सेलेब्स, दी बधाई

बॉलीवुड चुस्की"यहां से शुरुआत हुई, सपने देखने का..", आयुष्मान खुराना ने वायरल वीडियो पर दी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस