लाइव न्यूज़ :

अरमान कोहली को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, ड्रग्स केस में 1 लाख के निजी मुचलके पर हुई जमानत

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 20, 2022 16:06 IST

ड्रग्स केस में अभिनेता अरमान कोहली को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत मिली। दरअसल, कोर्ट से उन्हें 1 लाख रुपए के निजी मुचलके पर जमानत मिल गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉम्बे हाईकोर्ट से अरमान कोहली को 1 लाख रुपए के निजी मुचलके पर जमानत मिल गई है।उन्हें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स के एक मामले में गिरफ्तार किया था।वो पिछले एक साल से जेल में बंद थे।

मुंबई: अभिनेता अरमान कोहली को बॉम्बे हाईकोर्ट से 1 लाख रुपए के निजी मुचलके पर जमानत मिल गई है। उन्हें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स के एक मामले में गिरफ्तार किया था और वो पिछले एक साल से जेल में बंद थे। अभिनेता को उनके घर में ड्रग्स मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया था। कोहली ने पहले भी बेल के लिए आवेदन किया था, लेकिन बेल रिजेक्ट होने के बाद उनके वकील तारिक सईद ने हाई कोर्ट में अपील किया था। 

पिछले साल एक विशेष नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अदालत ने अभिनेता अरमान कोहली को जमानत देने से इनकार कर दिया था। एनसीबी ने कथित तौर पर अभिनेता से 1.3 ग्राम कोकीन जब्त की थी और उन्हें 28 अगस्त को उनके आवास पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार दो अन्य लोगों की जमानत याचिका भी अदालत ने खारिज कर दी थी। अभिनेता ने इस आधार पर जमानत के लिए याचिका दायर की थी कि उसके कब्जे से कथित तौर पर केवल थोड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद किया गया था और इस तरह वह जमानत का हकदार थे।

एनडीपीएस की धारा 21(ए), 27(ए), 28, 29,30 और 35 के तहत अरमान कोहली की गिरफ्तारी हुई थी। वहीं, कोहली पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं। बिग बॉस 7 शो के दौरान कोहली को गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि उनके खिलाफ सोफिया हयात ने अरमान कोहली के खिलाफ मोप से मारने की शिकायत दर्ज कराई थी। उनपर लोनावाला पुलिस ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया था। बिग बॉस के घर से कोहली को सोफिया के साथ मारपीट और बदसलूकी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, कुछ दिनों बाद उनको जमानत मिल गई थी। 

टॅग्स :अरमान कोहलीबॉम्बे हाई कोर्टNCB Mumbaiनारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: आदेश का पालन नहीं हुआ तो उपसंचालक पर कार्रवाई, स्कूल बस नियमों को नजरअंदाज करने वाली स्कूलों को नोटिस जरूरी

भारतनोटबंदी केस में बड़ा आदेश, आरबीआई को 2 लाख रुपये के नोट बदलने के निर्देश

भारतMalegaon Blast Case: मालेगांव ब्लास्ट के 4 आरोपियों को बॉम्बे हाई कोर्ट ने किया बरी, 20 साल पहले हुए हमले में 37 लोगों की हुई मौत

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतमंत्रियों के बच्चे 'अपराध करते हैं और खुलेआम घूमते हैं', पुलिस ढूंढ नहीं पाती?, बंबई उच्च न्यायालय ने कहा- क्या मुख्यमंत्री फडणवीस इतने बेबस हैं मंत्री के खिलाफ कुछ नहीं कह सकते?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया