लाइव न्यूज़ :

अर्जुन रामपाल करेंगे वेब-सीरीज डेब्यू, ZEE 5 के इस शो में निभाएंगे पायलट का किरदार

By मेघना वर्मा | Updated: February 11, 2019 14:40 IST

इस वेब-सीरीज में अर्जुन रामपाल के साथ साक्षी तंवर भी दिखाई देंगी। जो इस सीरीज में चीफ किरण मिर्जा के रोल में हैं।

Open in App

अर्जुन रामपाल एक्टिंग के साथ अपनी आवाज और अपने लुक के लिए जाने जाते हैं। रोमांटिक फिल्म हो या एक्शन, अर्जुन हर रोल में खुद को बिल्कुल फिट कर लेते हैं। जल्द ही अर्जुन स्क्रीन पर अपना वेब-सीरीज डेब्यू करने जा रहे हैं। ZEE 5 के की अपकमिंग वेब-सीरीज द लास्ट कॉल में अर्जुन जल्द ही लीड रोल में दिखेंगे। 

पायलट का निभाएंगे किरदार

अर्जुन रामपाल, इस सीरीज द लास्ट कॉल में पायलट का किरदार निभाते दिखाई देंगे। 22 फरवरी को रिलीज होने वाली इस वेब सीरीज का टीजर लॉन्च हुआ है। जिसे देखकर आप खुद के अंदर की एक्साइटमेंट को रोक नहीं पाएंगे। इसके पहले भी दो टीजर रिलीज हो चुका है। जिसमें कहानी को गढ़ने की कोशिश की गई है। 

कैसा है टीजर

टीजर की शुरूआत होती है और कंट्रोल रूम से फ्लाइट स्काइलेन 502 को ट्रेस करने की कोशिश की जाती है। सभी यही सोचते हैं कि शायद प्लेन हाईजैक हो गया है। मगर पता चलता है कि फ्लाइट के पायलट ने ही प्लेन को रेडार से गायब कर दिया है। कश्मीर की वादियों से निकलकर यादों से दूर अर्जुन अपनी शर्त मानने पर ही फ्लाइट को आजाद करने की बात कहते हैं। 

साक्षी तंवर भी आएंगी नजर

इस वेब-सीरीज में अर्जुन रामपाल के साथ साक्षी तंवर भी दिखाई देंगी। जो इस सीरिज में चीफ किरण मिर्जा के रोल में दिखाई देंगी। टीजर देखकर समझ आता है कि वो इस फ्लाइट को बचाने के लिए सब कुछ दांव पर लगाने को तैयार है। अब ये सीरिज लोगों को कैसी लगती है ये तो 22 फरवरी के बाद ही पता चलेगा जब ये रिलीज होगी।

टॅग्स :अर्जुन रामपालसाक्षी तंवर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का तूफान, जवान का रिकॉर्ड टूटने से बस एक कदम दूर!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Box Office: 20वें दिन धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, कमाए इतने करोड़

भारततमिलनाडु-असम विधानसभा चुनाव 2026ः पीयूष गोयल-बैजयंत पांडा प्रभारी और अर्जुन राम मेघवाल, मुरलीधर मोहोल, सुनील कुमार शर्मा और दर्शना बेन जरदोश सह-प्रभारी नियुक्त

बॉलीवुड चुस्कीCrakk: चौथे दिन 'क्रैक' का बुरा हाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े आए सामने

बॉलीवुड चुस्कीCrakk Box Office: पहले दिन 'क्रैक' ने कमाए इतने करोड़, विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की जोड़ी पर्दे पर, देखें आंकड़े

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?