लाइव न्यूज़ :

मां की याद में अर्जुन कपूर ने लिखा भावुक पोस्ट, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 26, 2018 17:06 IST

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की मां मोना शौरी कपूर को दुनिया से अलविदा कहे 6 साल हो गए हैं।

Open in App

मुंबई(26 मार्च):  बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की मां मोना शौरी कपूर को दुनिया से अलविदा कहे 6 साल हो गए हैं। अर्जुन अपनी के कितने करीब थे ये उनके फैंस को पता है। ऐसे में 25 मार्च को अपनी मां की बरसी पर अर्जुन ने अपनी मां के लिए सोशल मीडिया पर एक खत लिखा है, ये पोस्ट काफी भावुक है।

अर्जुन ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ खुद की एक तस्वीर शेयर करते हुए इस पोस्ट को लिखा है कि मैं इन दिनों पटियाला में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहा हूं। काश मैं आपको इस खूबसूरत जगह की तस्वीर भेज सकता, आज मुझे एहसास सा हुआ कि मां आपके साथ रेड कारपेट पर चलने या अपनी फिल्में दिखाने का मुझे मौका नहीं मिला। मैं इतना जरूर जानता हूं कि पिछले 6 साल से आप हमेशा मेरे साथ रहीं, मेरी 9 फिल्मों का साथी बनीं और अंशुला का सहारा बनीं।इतना ही नहीं उन्होंने लिखा कि हमें नहीं पता कि हम जिंदगी में कितना अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन आपने हमें जितना सिखाया है, हम उसी रास्ते पर चल रहे हैं।

अर्जुन का ये पोस्ट काफी इमोशनल है जिससे उनकी मां के प्रति की उनकी भावनाएं साफ जाहिर हो रही हैं। अर्जुन की मां मोना शौरी कपूर उस समय दुनिया को  छोड़ गई थीं, जब उनकी डेब्यू फिल्म ‘इशकजादे’ रिलीज होने वाली थी। बोनी और मोना की शादी 13 साल तक ही चल सकी थीं। हाल ही में श्रीदेवी के निधन पर भी अर्जुन का भावुक रूप सभी को देखने को मिला था।  

टॅग्स :अर्जुन कपूरबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअर्जुन कपूर ने मलाइका को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, लिखा प्यारा संदेश...

बॉलीवुड चुस्कीAnshula kapoor Engaged: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर से सगाई की

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हुई मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत? पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, जानें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मलाइका के पिता के घर पहुंचे अरबाज खान, अर्जुन, अमृता और सलीम खान, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीThe Lady Killer: फ्री में देखें अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'द लेडी किलर', 2 लाख से ज्यादा मिले व्यूज...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?