लाइव न्यूज़ :

विश्व कप तीरंदाजी में दीपिका ने तीन स्वर्ण पदक जीत रचा इतिहास तो बोलीं कंगना- दुनिया में सबसे अच्छा तीरंदाज भगवान राम की भूमि से ही होना चाहिए

By अनिल शर्मा | Updated: June 28, 2021 13:28 IST

फार्म में चल रही अनुभवी रिकर्व तीरंदाज दीपिका कुमारी के शानदार प्रदर्शन से भारत ने रविवार को यहां विश्व कप के तीसरे चरण में तीन स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाले। इससे इस प्रतियोगिता में भारत के नाम चार स्वर्ण पदक रहे।

Open in App
ठळक मुद्देदीपिका कुमारी झारखंड की रहने वाली हैंतीरंदाज दीपिका ने विश्व कप के तीसरे चरण में तीन स्वर्ण पदक अपनी झोली में डालेअंकिता भगत और कोमोलिका बारी के साथ मिलकर रिकर्व टीम स्पर्धा में मैक्सिको को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता

फार्म में चल रही अनुभवी रिकर्व तीरंदाज दीपिका कुमारी के शानदार प्रदर्शन से भारत ने रविवार को यहां विश्व कप के तीसरे चरण में तीन स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाले। इससे इस प्रतियोगिता में भारत के नाम चार स्वर्ण पदक रहे। दीपिका के शानदार प्रदर्शन से फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत गदगद हैं। कंगना रनौत ने दीपिका की इस सफलता के लिए उन्हें बधाई दी और लिखा-  'वाह, दुनिया में सबसे अच्छा तीरंदाज भगवान राम की भूमि से ही होना चाहिए। बधाई दीपिका जी।' 

गौरतलब है कि दुनिया की तीसरे नंबर की तीरंदाज दीपिका कुमारी ने रूस की एलीना ओसिपोवा को सीधे सेटों में हराकर महिला और मिश्रित टीम खिताब के साथ तीसरा खिताब अपने नाम कर लिया है। दीपिका की इस उपलब्धि पर कंगना के अलावा एक्टर अनुपम खेर, अहाना कुमरा सहित कई अन्य हस्तियों ने भी उन्हें बधाई दी है। 

 तीन गोल्ड अपने नाम करने के बाद तीरंदाज दीपिका कुमारी सोमवार को विश्व रैंकिंग में फिर से शीर्ष पर काबिज हो गयी। दीपिका रांची की रहने वाली हैं। उन्होंने पहली बार 2012 में नंबर एक रैंकिंग हासिल की थी। दीपिका ने  रविवार को रिकर्व की तीन स्पर्धाओं – महिलाओं की व्यक्तिगत, टीम और मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीते थे। विश्व तीरंदाजी ने दीपिका के शानदार प्रदर्शन के बाद ट्वीट किया, ‘‘इससे दीपिका सोमवार को विश्व रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल कर लेंगी।’’

दीपिका ने पहले अंकिता भगत और कोमोलिका बारी के साथ मिलकर रिकर्व टीम स्पर्धा में मैक्सिको को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में दीपिका और उनके पति अतनु दास की पांचवीं वरीय जोड़ी ने नीदरलैंड के जेफ वान डेन बर्ग और गैब्रिएला शोलेसर से 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 5-3 से जीत हासिल की। दीपिका ने महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के फाइनल में रूस की एलिना ओसिपोवा को 6-0 से हराकर एक दिन में स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की। दीपिका विश्व कप में अब तक कुल नौ स्वर्ण, 12 रजत और सात कांस्य पदक जीत चुकी है।

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच