लाइव न्यूज़ :

Birthday Special : मैच फिक्सिंग से रह चुका है अरबाज खान का नाता, पढ़े तलाक से लेकर बॉलीवुड तक का सफर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 4, 2019 07:36 IST

सलमान खाने के छोटे भाई अरबाज खान ने उनके साथ कई फिल्में भी की हैं। आइए आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं कुछ खास बातें-

Open in App

अरबाज खान एक भारतीय कलाकर और निर्माता के रूप में फैंस जानते हैं। आज अरबाज खान का जन्मदिन हैं। अरबाज के प्रोडक्शन की पहली ही फिल्म दबंग ने कमाई के मामले बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डों की झड़ी लगा दी थी। अपने अब तक करियर में उन्होंने अभिनय के बाद निर्माता निर्देशक के तौर पर खुद को सिनेजगत में पेश किया है।अरबाज खान ने अपनी प्रारम्भिक पढ़ाई अपने बड़े भाई सलमान खान के साथ सिंधिया स्कूल ग्वालियर से की है। सलमान खाने के छोटे भाई अरबाज ने उनके साथ कई फिल्में भी की हैं। आइए आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं कुछ खास बातें-

शादी से लेकर तलाक

अरबाज की शादी उनकी प्रेमिका मॉडल-अभिनेत्री मलाइका अरोरा से हुई थी।। इनकी शादी 12 दिसंबर 1988 में हुई थी। इन दोनों ने लव मैरिज की थी। खुद मलाइका ने बताया था कि शादी के लिए उन्होंने अरबाज को प्रपोज किया था। ऐसे में एक दिन खुशहाल दोनों की जिंदगी टूट गई। मलाइका और अरबाज ने 18 साल की शादी के बाद एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया।11 मई 2017 को इन दोनों के तलाक पर कानूनी मुहर लग चुकी है। बताया जा रहा है कि एलीमनी के रूप में मलाइका अरोड़ा ने अरबाज से 15 करोड़ रुपये और एक फ्लैट की मांग की, जिसे देने के लिए अरबाज ने हां कर दी। आज दोनों तलाक लेकर अलग रह रहे हैं।

 

 मैच फिक्सिंग

बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान ने 2 जून को अपने सनसनीखेज खुलासे में कबूल किया कि उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) में न केवल सट्टा लगाया था, बल्कि हाल ही में समाप्त हुए इस सीरीज में एक बड़ी राशि भी गंवाई। ठाणे की अवैध वसूली रोधी प्रकोष्ठ (एईसी) की टीम अरबों रुपये की सट्टेबाजी से जुड़े मामले में पिछले पांच-छह वर्षो से जांच कर रही है। अरबाज को इससे पहले एईसी ने समन जारी किया था और  जांच के दौरान उन्हें सटोरिए सोनू जालान उर्फ सोनू बाटला से आमना-सामना करवाया गया। जिसके बाद जालान को ठाणे से पांच दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले चार अन्य सटोरियों को मई में गिरफ्तार किया गया था।

अरबाज का करियर

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1996 में आई फिल्म दरार से की थी। फिल्म दरार में अरबाज एक साइको पति के किरदार में नज़र आये थे। उन्हें इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर बेस्ट विलेन अवार्ड से भी नवाजा गया था। इसके बाद अरबाज के करियर की गाडी सोलो लीड में कुछ खास नहीं चली।

बतौर निर्माता 

अरबाज का करियर भले ही बतौर अभिनेता कुछ खास ना रहा हो लेकिन वह एक सफल निर्माता सफल जरूर हैं। साल 2010 में उन्होंने अपने प्रोडक्शन के तहत सलमान खान स्टारर फिल्म दबंग का निर्माण किया, जोकि ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई। इतनी ही नहीं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा भी पार कर दिया था। फिल्म दबंग को उस साल सबसे मनोरंजक फिल्म के तहत राष्ट्रिय पुरूस्कार भी मिला था। उनके प्रोडक्शन की तीसरी फिल्म स्टारर सोनम कपूर फिल्म डॉली की डोली दर्शकों को अपनी और खींचने में नाकाम रही।

टॅग्स :अरबाज़ खानबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?